धर्म और अध्यात्म

Chanakya Niti- किस्मत वाले होते हैं ऐसे व्यक्ति जिनकी पत्नी में होते हैं ये 5 गुण

Chanakya Niti - चाणक्य नीति में स्त्रियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। चाणक्य कहते हैं कि भाग्यशाली कहलाते हैं वो पुरुष जिनकी पत्नी में होते हैं ये 5 गुण…

2 min read
Sep 25, 2021
Chanakya Niti- किस्मत वाले होते हैं ऐसे व्यक्ति जिनकी पत्नी में होते हैं ये 5 गुण

Chanakya Niti - आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई नीतियां बताई हैं। इन्हीं की नीतियों को अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य राजा बन पाए। चाणक्य का नाम दुनिया के महान विद्वानों में गिना जाता है। इनकी नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। चाणक्य नीति में स्त्रियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

1. जो धर्म की राह पर चले
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री धर्म के रास्ते पर चलती है उसके पति का जीवन सफल और सुखमय हो जाता है। जो स्त्री भगवान पर विश्वास रखती है उसके घर में सदैव ईश्वर का वास रहता है और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। ऐसे घर में कभी किसी प्रकार का संकट नहीं आता।


2. जो रखे संतोष
चाणक्य ने दूसरा गुण बताया है संतोष। चाणक्य कहते हैं कि जिस स्त्री में संतोष की भावना होती है और जिसकी इच्छाएं सीमित होती हैं, उसका दांपत्य जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है। ऐसी स्त्री के पति को भाग्यशाली माना जाता है।


3. जो धैर्यवान हो
चाणक्य नीति के अनुसार एक अच्छी पत्नी का तीसरा गुण है धैर्य। जो स्त्री हर परिस्थिति का सामना धैर्य से कर सकती है उसका पति भाग्यशाली होता है। धैर्य सुखी जीवन का सबसे बड़ा कारक होता है। अगर धैर्य है तो हर परिस्थिति का सामना इंसान आसानी से कर सकता है।


4. जिसका स्वभाव शांत हो
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री शांत स्वभाव की होती है और अधिक गुस्सा नहीं करती उसका पति भी भाग्यशाली होता है। क्योंकि क्रोध में इंसान को कुछ ऐसा करने या कहने पर मजबूर कर देता है जिससे की बाद में उसे पछताना पड़े। इसलिए क्रोध को इंसान का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है।


5. मीठी बोली वाली
चाणक्य नीति के अनुसार जिस स्त्री की वाणी में मिठास होती है उसका पति किस्मत वाला होता है। ऐसी स्त्री अपने पति का जीवन स्वर्ग के समान बना देती है। ऐसी स्त्री के होने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

Published on:
25 Sept 2021 10:45 am
Also Read
View All