धर्म और अध्यात्म

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, कुंडली के नवग्रह होंगे शांत, सभी दोषों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

इस साल 2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन सावन मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन सर्प देवता की पूजा से जीवन के सभी कष्ट नष्ट होकर आपके भीतर आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है।
less than 1 minute read
nag panchami 2022 date, nag panchami 2022 mein kab hai, nag panchami upay, nag panchami mantra, kaal sarp dosh upay, rahu ketu dosha nivaran mantra, navgrah shanti mantra in hindi, nag panchami par kya karna chahiye,
Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, कुंडली के नवग्रह होंगे शांत, सभी दोषों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Nag Panchami 2022 Mantra: हिंदू धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक नाग पंचमी का पर्व 2 अगस्त 2022 को मंगलवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन सर्प देवता की पूजा का विधान है। हिन्दू धर्म में सर्प को भगवान शिव के गले का आभूषण माना जाता है। इसलिए इस दिन नागों के देव महादेव की भी पूजा करना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाग पंचमी पर्व पर शिवलिंग पर अभिषेक, शिव सहस्त्रनाम स्रोत के पाठ और महामृत्युंजय मंत्र जाप का भी विधान है।

मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से और विधिपूर्वक नाग देवता का पूजन और मंत्र जाप करता है उसके भीतर आध्यात्मिक शक्ति आती है और आर्थिक कष्ट दूर होते हैं। साथ ही ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक कुंडली के कालसर्प दोष और राहु-केतु ग्रहों से जुड़े दोषों से मुक्ति मिलने के साथ ही कुंडली के सभी ग्रह शांत होते हैं। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी की पूजा के बाद राशि अनुसार कौन से मंत्रों का जाप बहुत फलदायी माना गया है...

नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

मेष राशि-
ॐ वासुकेय नमः

वृष राशि- ॐ शुलिने नमः

मिथुन राशि- ॐ सर्पाय नमः

कर्क राशि- ॐ अनन्ताय नमः

सिंह राशि- ॐ कर्कोटकाय नमः

कन्या राशि- ॐ कम्बलाय नमः

तुला राशि- ॐ शंखपालय नमः

वृश्चिक राशि- ॐ तक्षकाय नमः

धनु राशि- ॐ पृथ्वीधराय नमः

Updated on:
31 Jul 2022 03:16 pm
Published on:
31 Jul 2022 03:16 pm