धर्म और अध्यात्म

Astro Sunset Tips: सूर्यास्त के समय भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियों से रहेंगे हमेशा परेशान

Do not make these mistakes during sunset, always will keep sick: फिर भी यदि उन कार्यों को किया जाए, तो यह न सिर्फ आर्थिक बल्कि शारीरिक और मानसिक परेशानियां देने वाले साबित हो सकते हैं। माना जाता है कि आप इन कार्यों को करें तो बीमारियां तक आपके जीवन की मुश्किलें बढ़प सकती हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने सूर्यास्त के समय किन कार्यों को करने से आप हो सकते हैं परेशान...

2 min read
May 01, 2023

Do not make these mistakes during sunset, always will keep sick: शास्त्रों में सूर्योदय तथा सूर्यास्त, दिन तथा रात की संधि का समय बताया गया है। इसीलिए इन्हें धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि इन दोनों ही समयों यानी संधिकाल में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक माना गया है। वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जो सूरज ढलने यानी जब सूर्य अस्त हो रहा हो, तब उन्हें करना हमारे लिए हानिकारक हो सकता है। शास्त्रों में भी इन कार्यों का उल्लेख मिलता है। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के समय कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। फिर भी यदि उन कार्यों को किया जाए, तो यह न सिर्फ आर्थिक बल्कि शारीरिक और मानसिक परेशानियां देने वाले साबित हो सकते हैं। माना जाता है कि आप इन कार्यों को करें तो बीमारियां तक आपके जीवन की मुश्किलें बढ़प सकती हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने सूर्यास्त के समय किन कार्यों को करने से आप हो सकते हैं परेशान...

- जिन घरों में तुलसी की हर दिन पूजा होती है, माता लक्ष्मी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि तुलसी जी को शाम के समय स्पर्श नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। और आपकी आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

- देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सूरज अस्त होने के बाद शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाकर रखना चाहिए। यदि घी न हो तो सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि सूरज के अस्त होने के बाद तुलसी जी को जल भी नहीं चढ़ाया जाता। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। इससे आप आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं।

- कुछ लोग शाम को पहले मंदिर में दीया जलाते हैं फिर घर के बाहर तुलसी जी को दीपक दिखाते हैं। हालांकि मान्यतानुसार शाम के समय दीया-बाती करते समय पहले तुलसी जी को दीपक दिखाना चाहिए फिर एक दीपक पूरे घर में और फिर भगवान को दिखाते हुए पूजा घर में रखना चाहिए। सूर्यास्त से पहले-पहले संधि काल के समय यह काम करना शुभ माना गया है।

- सूर्यास्त के समय यदि बहुत आवश्यक न हो तो खाने पीने और सोने से भी परहेज करना चाहिए। माना जाता है कि इस समय जो लोग सोते हैं देवी लक्ष्मी उस घर से रूठकर चली जाती हैं। इससे मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ती हैं। इसके अलावा जो लोग सूर्यास्त के समय ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते, उनके घर में दुर्भाग्य और दरिद्रता का वास होता है।

- शास्त्रों के मुताबिक सूर्यास्त के दौरान पढ़ाई करना भी अच्छा नहीं होता है। ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं। इसके विपरीत सूर्यास्त के दौरान घर पर बैठे रहने या पढ़ने के बजाय खेलना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए। इसीलिए शाम का समय अक्सर टहलने और खेलने को कहा जाता है।

- सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करना भी अशुभ माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोछा करने से घर की खुशियों और गुडलक खत्म होने लगता है।

Updated on:
01 May 2023 05:55 pm
Published on:
01 May 2023 05:54 pm
Also Read
View All