धर्म और अध्यात्म

falgun amavasya 2023: सोमवती अमावस्या इस बार इसलिए है खास, इस दिन राशि अनुसार करें दान

फाल्गुन अमावस्या कब है (falgun amavasya 2023) जानने से पहले इसका महत्व जानना जरूरी है और इसका महत्व क्या है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अमावस्या तिथि बेहद खास होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। इस दिन जीवन में सुख शांति के लिए उपवास भी रखते हैं। फाल्गुन अमावस्या यानी सोमवती अमावस्या (somvati amavasya) को दान आदि विशेष फलदायी माना जाता है। आइये जानते हैं इस दिन राशि अनुसार दान क्या करें(daan according to rashi)।

2 min read
Feb 19, 2023
falgun amavasya

Somvati Amavasya 2023 Date: फाल्गुन अमावस्या को सोमवती अमावस्या (somvati amavasya) के भी नाम से जानते हैं। यह तिथि 19 फरवरी 2023 को शाम 4.21 बजे से शुरू होकर 20 फरवरी दोपहर 12.38 पर संपन्न होगा। इसलिए उदयातिथि में सोमवती अमावस्या 20 फरवरी को मानी जाएगी। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा लाभदायक मानी जाती है।


सोमवती अमावस्या इसलिए खासः इस साल फाल्गुन अमावस्या यानी सोमवती अमावस्या बेहद खास है। इसकी वजह यह है कि फाल्गुन अमावस्या 20 फरवरी को ही पंचक की शुरुआत हो रही है। इस काल को अशुभ माना जाता है, हालांकि पंचक के कई प्रकार होते हैं, इनमें से कुछ की गणना अशुभ रूप में नहीं की जाती है। इसी तरह 20 फरवरी को लग रहा पंचक राज पंचक है, जिसे अशुभ नहीं माना जाता है।

फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार दान (rashi anusar dan)


मेषः इस राशि के जातक को सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर इसमें एक चुटकी कुमकुम डालकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए दूध या घी का दान करना चाहिए।


वृषभः फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार दान की बात करें तो धार्मिक ग्रंथों में इस संबंध में कई बातें बताई गईं हैं। जैसे कि इस दिन वृषभ राशि के जातक को गरीबों को वस्त्र दान करना चाहिए और भोजन कराना चाहिए। साथ ही जल में एक चम्मच दूध डालकर चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए।


मिथुनः इस राशि के जातक को गाय का दान करना चाहिए या फिर गाय को खिलाने के लिए चारे का दान करना चाहिए। साथ ही चंद्रमा के बीज मंत्र ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करना चाहिए।
कर्कः अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों को मंदिर में शंख और दूध का दान करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा को भी अर्घ्य देने चाहिए।


सिंहः सोमवती अमावस्या पर सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही वृद्धाश्रम और मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों पर क्षमता अनुसार दान करना चाहिए।


कन्याः इस राशि के जातक को अमावस्या के दिन मंदिर में चांदी का कोई आभूषण चढ़ाना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर फूल चढ़ाना चाहिए।


तुलाः इस राशि के जातक को फाल्गुन अमावस्या पर माता लक्ष्मी को मोती अर्पित करना चाहिए। मंदिर में दही और चावल अर्पित कर सकते हैं।


वृश्चिकः इस राशि के जातक को फाल्गुन अमावस्या के दिन गरीबों को दूध से बनी मिठाई का दान करना चाहिए।


धनुः इस राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन निर्धनों को चावल, घी और दूध का दान करना चाहिए।


मकरः मकर राशि के जातक निर्धन कन्याओं को वस्त्र और भोजन का दान करें तो अच्छा रहेगा।
कुंभः चांदी, मोती या सफेद रंग की मिठाई कुंभ राशि के जातक को सोमवती अमावस्या के दिन दान करना चाहिए।


मीनः इस राशि के जातक मंदिर में लंगर लगाएं। भगवान शंकर और चंद्रमा के आशीर्वाद के लिए हवन भी करना चाहिए।

Published on:
19 Feb 2023 12:39 pm
Also Read
View All