धर्म और अध्यात्म

ना कोई नुस्खा ना कोई कॉस्मेटिक, सिर्फ एक मंत्र उच्चारण से दमकेगा आपका चेहरा…

मंत्रों के जाप से आप अपने चेहरे को निखार सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 11:38 AM IST
mantra

नई दिल्ली। दमकता हुआ चेहरा सबकी ख्वाहिश होती है। पुरूष हो या महिला बेदाग और खुबसूरत चेहरे का हर कोई कायल होता हैं। जिसके कारण कॉस्मेटिक कंपनियां अपने मुनाफे करती रहती हैं। लेकिन अक्सर इन केमिकल युक्त कास्मेटिक्स के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। जिनसे स्किन अच्छी होने की जगह और भी खराब हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते है मंत्रो के जप से आप अपने चेहरे को निखार सकते हैं। सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे लेकिन यह सच है। गायत्री मंत्र के नियमित उच्चारण से आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं।


रोज गायत्री मंत्र के नियमित जाप करने से आप अपने जीवन के तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। रोज इस मंत्र के 108 बार जप करने से आपको मानसिक शान्ति भी मिलती हैं। इस तरह गायत्री मंत्र के और भी कई चमत्कार हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि सभी वेदों में गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ है।

इससे आपके आंखो की रोशनी भी तेज होती है। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होती है। बच्चों के लिए यह और भी फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि अक्सर उनमें भूल जाने की समस्या पाई जाती है। इसके जाप से एकाग्रता बढऩे के कारण इस परेशानी से काफी हद तक मुक्ति पाई जा सकती है। तो बिना सोचे आप भी इसे अपनी जीवनशैली में शामिल कीजिए और इससे लाभ पाइए।

इस मंत्र के जाप के लिए तीन समय उपयुक्त माने गए हैं। सूर्योदय से पहले या सुबह इस मंत्र का जप कर सकते हैं, दूसरा वक्त दोपहर का हैं और तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त से पहले। इन तीनो में से किसी भी समय आप "मंत्र-ऊं भूर्भुव स्व: तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात" इसका जाप कर सकते हैं। सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि इस मंत्र का जाप तेज आवाज में कभी नहीं करना चाहिए बल्कि शान्त मन से एक जगह बैठकर इसका जप करना चाहिए। इससे एकाग्रता बढ़ती है, मन शान्त रहता है और जिससे आप अपने गुस्से पर भी काबू पा सकते हैं।

Published on: