
Do buy these things on the day of Holika Dahan: इस बार होली का पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा। 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक होली के इस दिन यदि कुछ खास चीजों को खरीद लिया जाए, तो यह आपका सौभाग्य जगाने वाली साबित होती हैं। वहीं कुछ खास चीजों का दान आपके जीवन में खुशियों की सौगात दे जाता है। माना जाता है कि यदि लंबे समय से आप जीवन में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपके जीवन की हर परेशानी और मुश्किल दूर हो जाए तो होली के दिन इन चीजों की खरीदारी जरूर कर लें। पत्रिका.कॉम के इस लेख ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहें होलिका दहन के दिन किन चीजों की खरीदारी है शुभ...
1. वैसे तो चांदी की खरीदारी हर मौके पर शुभ ही मानी गई है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक होली के दिन चांदी का एक सिक्का जरूर खरीदना चाहिए। इस सिक्के को पीले रंग के कपड़े में हल्दी के साथ बांध दें। अब इसे मां लक्ष्मी के पास स्थापित कर दें। यह उपाय करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धन से संबंधित परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। सालभर मां की कृपा आप पर बनी रहेगी।
2. होलिका दहन के दिन आप चांदी का छल्ला भी खरीद सकते हैं। इसे घर लाने के बाद इसकी विधिवत पूजा करें और फिर इसे गले में धारण कर लें। माना जाता है कि होली के दिन इस उपाय को करने से आपका भाग्योदय होगा। आपके हर काम में आपको भाग्य का साथ मिलने से सफलता मिलेगी।
3. होली के दिन चांदी की बिछिया खरीदें उसे दूध से धो लें। अब इसे किसी सुहागिन महिला को उपहार स्वरूप दे दें या फिर खुद ही पहन लें। होलिका दहन के दिन इस उपाय को करने से आपके घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।