धर्म और अध्यात्म

Horoscope Today 3 May 2022: अक्षय तृतीया के दिन इन राशि वालों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नौकरी और व्यापार में सफलता की है भरपूर संभावनाएं

3 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: आज अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर होगा। इसलिए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए व्यापार की दृष्टि से अच्छा है। जानिए राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन...

4 min read
Horoscope Today 3 May 2022: अक्षय तृतीया के दिन इन राशि वालों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नौकरी और व्यापार में सफलता की है भरपूर संभावनाएं

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 3 May 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज 3 मई, मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर होगा। इसलिए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए व्यापार की दृष्टि से अच्छा है, तो कुछ राशि वालों को अपनी बुद्धि से कार्यों को देना होगा अंजाम। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज के दिन आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। धैर्य बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से अच्छा तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। वहीं तरक्की मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। माता के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। दिन धर्म-कर्म में बीतेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): घर-परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। अपने माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपने रहन-सहन को लेकर असहज महसूस करेंगे। खर्च बढ़ने से संचित धन में कमी हो सकती है। अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। मन में नकारात्मकत विचार आ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज के दिन आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। परिवार सहयोगी बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। जिसके कारण परिश्रम भी ज्यादा करना पड़ेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से व्‍यापार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आज अक्षय तृतीया का दिन कर्क राशि वालों के लिए काफी अनुकूल होने वाला है। आज आपका भाग्य आपका खूब साथ देगा। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत द्वारा सफलता मिल सकती है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग विदेशी व्यापार से जुड़े हुए हैं उन्हें अचानक से कोई लाभ मिलने की संभावना है और विदेश यात्रा भी संभव है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज के दिन जिन जातकों को किडनी और हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है उनके लिए यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। भावनाओं में बहकर वरिष्ठ लोग कोई साझेदारी और लंबी यात्रा बचें। घर में अथितियों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच थोड़ा तनाव हो सकता है जिससे आप परेशान हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। मेहनत से व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आज के दिन अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवारिक से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज के दिन परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आने से खुशी रहेगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर खर्च कर सकते हैं। संतान के प्रदर्शन से गर्व महसूस करेंगे। कोशिश करें कि किसी भी तरह की यात्रा पर ना जाएं क्योंकि नुकसान होने की संभावनाएं हैं। आपकी शकी स्वभाव के कारण रिश्तो में खटास आ सकती है। इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। परंतु जरूरत की चीजों में खर्च होने से मन में कोई चिंता नहीं रहेगी। आज के दिन परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं जिससे मन में शांति महसूस करेंगे। वहीं कोई दुखद समाचार आपके मन को व्याकुल कर सकता है इसलिए धैर्य रखें। अपने भाइयों के साथ कोई विवाद होने पर बात करके सुलझाने का प्रयास करें। वरना आपके क्रोध के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): परिवार के लोगों से अपने मन की बात कहने में सफल रहेंगे। नया दोस्त बनने से भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि धनु राशि के छात्रों और श्रमिकों के लिए आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। लेकिन अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निरंतर काम करते रहें।जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से पीछे न हटें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज के दिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। आपके विनम्र स्वभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। वहीं आपका कोई नजदीकी आप पर कोई गंभीर आरोप लगा सकता है, जिससे आपके सामने समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि आप परिस्थिति को संभाल लेंगे। साथ ही आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): संभल कर रहें क्योंकि कोई जरूरी चीज गुम हो सकती है जिसकी समय पर जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें क्योंकि कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। दूसरों के विवाद में पड़ना ठीक नहीं है। आज के दिन कोई अच्छा समाचार मिलने से घर परिवार में खुशहाली आएगी जिसमें परिवार की सभी सदस्य शामिल होंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज के दिन काम अधिक रहेगा लेकिन सफलता मिलने से आप उत्साहित महसूस करेंगे। मीन राशि के युवा लोगों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं। कोशिश करें कि चचेरे भाई-बहनों से आपके संबंध ठीक रहें। धैर्य और समझदारी से सभी रिश्तों को निभाने की कोशिश करें। इस समय पैसों से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है लेकिन परेशान होने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें: Love Horoscope Today 3 May 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!

Published on:
03 May 2022 07:27 am
Also Read
View All