धर्म और अध्यात्म

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की राशिनुसार करें पूजा व लगाएं भोग, इन उपायों से होंगे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न

Janmashtami upay: मनोकामना पूरी होने की है मान्यता

5 min read
Aug 27, 2021
Shree krishna Janmashtami 2021

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस साल 2021 में सोमवार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 29 अगस्त की रात्रि से 30 अगस्त की रात्रि तक रहेगी। ऐसे में इन दोनों दिनों में बन रहे योग के चलते जन्माष्टमी पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा।

भगवान कृष्‍ण के इस जन्म उत्सव पर यानि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 56 भोग लगाए जाते हैं, लेकिन कई तरह की समस्याअें के चलते आमजन के लिए ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल रहता है। जिसके कारण कई भक्तों के मन में ये भाव भी उत्पन्न होता है कि श्रीकृष्ण को 56 भोग न लगाए जाने से उनकी पूजा अधूरी रह जाएगी।

तो इस संबंध में जानकारों के अनुसार यह कोई जरूरी नहीं है कि श्री कृष्ण को 56 भोग ही लगाए जाएं, क्योंकि वे तो स्वयं जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु के अवतार हैं। और वे केवल अपने भक्तों की श्रृद्धा को देखते हैं। ऐसे में बालगोपाल को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धापूर्वक “माखन-मिश्री” का भोग ही काफी माना जाता है।

माना जाता है कि श्रीकृष्ण को जन्‍माष्‍टमी पर उनके पसंदीदा व्‍यंजनों का भोग लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि और धन वैभव का आगमन होता है। वहीं ज्योतिष के जानकारों का ये भी मानना है कि हर भक्त को श्रीकृष्ण को अपनी राशि के अनुसार ही भोग लगाना ज्यादा लाभ प्रदान करता है। इस संबंध में कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद दुष्ट ग्रह भी शांत हो जाते हैं।

राशि के अनुसार करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा
ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी Janmashtami के दिन सभी भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ ही उन्हें भोग चढ़ाते हैं, लेकिन यदि आप इस दिन Gokul Ashtami अपनी राशि के अनुसार पूजा व भोग अर्पित करते हैं तो ये कहीं अधिक श्रेष्ठ माना जाता है।

इसके अलावा चूंकि भगवान श्रीकृष्ण को गायों से बेहद लगाव था इस कारण वे इस दिन Krishna Jayanti गौ माता की सेवा करने से प्रसन्न होते है। ऐसे में माना जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी Shri Krishna Janmashtami पर कुछ राशि अनुरुप उपायों से गौ माता के साथ ही श्रीकृष्ण को भी प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्त की मनोकामना पूरी होती है।

1. मेष राशि
इस राशि के जातक जन्माष्टमी Janmashtami के दिन बालगोपाल का अभिषेक गंगाजल से करें और उन्हें दूध से बनी मिठाई, नारियल का लड्डू और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करते हुए और तुलसी की माला से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

उपाय :इस दिन गाय को मूंग से बनी कोई वस्तु या मूंग खिलाएं!

2. वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को Janmashtami जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का अभिषेक पंचामृत से करने के बाद छेने की मिठाई, पंजीरी और मखाने का भोग लगाते हुए कमल गट्टे की माला से 'श्रीराधाकृष्ण शरणम् मम' मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को शक्कर से बनी कोई मीठी वस्तु खिलाएं!


3. मिथुन राशि

इन राशि वालों को जन्माष्टमी Gokul Ashtami के दिन भगवान बांकेबिहारी का अभिषेक दूध से करने के बाद उन्हें पंचमेवा, काजू की मिठाई और केले का भोग लगाना चाहिए, इसके बाद स्फटिक की माला से 'श्रीराधायै स्वाहा' मंत्र का 11 बार जाप करें।

उपाय :इस दिन गाय को चने की दाल से बनी कोई वस्तु या चने की दाल खिलाएं!


4. कर्क राशि
इस राशि के जातक जन्माष्टमी Janmashtami पर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक घी से करने के पश्चात उन्हें केसर या खोये की बर्फी और कच्चा नारियल का भोग लगाते हुए 'श्रीराधावल्लभाय नम:' मंत्र का 5 बार जाप करें ।

उपाय :इस दिन गाय को उडद की दाल से बनी कोई वस्तु या उडद की दाल खिलाएं!

5. सिंह राशि
इस राशि के जातकों को कृष्ण जन्मोत्सव Krishna Jayanti पर मुरलीधर का अभिषेक गंगाजल में शहद मिलाकर करना चाहिए, जिसके पश्चात उन्हें लाल पेड़े, अनार और गुड़ का भोग अर्पित करते हुए 'ॐ वैष्णवे नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

उपाय : इस दिन गाय को सरसों के तेल से बनी कोई वस्तु या उडद की दाल खिलाएं!


6. कन्या राशि
इन राशि वालों को जन्माष्टमी Janmashtami के दिन बालगोपाल का अभिषेक दूध में घी मिलाकर करना चाहिए और उन्हें मेवे, दूध की मिठाई, अमरुद और नाशपति का भोग लगाकर 'श्री राधायै स्वाहा' मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को गुड से बनी कोई मीठी वस्तु खिलाएं!


7. तुला राशि
इस राशि के जातकों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव hri Krishna Janmashtami पर लड्डू गोपाल का अभिषेक दूध में शक्कर मिलाकर करना चाहिए और इसके बाद लड्डू गोपाल को खोये की बर्फी, माखन-मिश्री, केले और कलाकंद का भोग अर्पित करते हुए 'र्ली कृष्ण र्ली' मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को केसरीया चावल बनाकर खिलाएं!


8. वृश्चिक राशि
इन राशि वालों को जन्माष्टमी Gokul Ashtami के दिन श्रीकृ्ष्ण का अभिषेक पंचामृत से करना चाहिए और श्रीकृ्ष्ण को गुलाब जामुन, गुड़ की मिठाई, नारियल का प्रसाद अर्पित करते हुए 'श्रीवृंदावनेश्वरी राधायै नम:' मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को भरपुर घी से लगी हुयी रोटी खिलाएं!

9. धनु राशि
इस राशि के जातकों को कृष्ण जन्मोत्सव hri Krishna Janmashtami के दिन भगवान कृष्ण का अभिषेक दूध और शहद से करना चाहिए, और भगवान कृष्ण को भोग के रूप में बेसन की मिठाई और कोई पीला फल अर्पित करना चाहिए साथ ही 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का 5 बार जाप भी करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को हरी घास खिलाएं!


10. मकर राशि
इन राशि वालों को जन्माष्टमी के दिन कृष्ण का अभिषेक गंगाजल से करना चाहिए और उन्हें लाल पेड़े, गुलाब जामुन और अंगूर का भोग लगाते हुए 'ॐ र्ली गोपीजनवल्लभाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को गेंहु से बना हल्वा खिलाएं!


11. कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी Krishna Ashtami के दिन नंद गोपाल का अभिषेक पंचामृत से करने के साथ ही उन्हें भूरे रंग की मिठाई, पंचमेवे और चीकू का भोग लगाना चाहिए, वहीं इस दिन 11 बार 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को चने की दाल से बनी कोई वस्तु या चने की दाल खिलाएं!


12. मीन राशि
इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी Krishna Ashtami के दिन बाल गोपाल का अभिषेक पंचामृत से करना चाहिए, साथ ही बाल गोपाल को भोग में मेवे की मिठाई, इलायची व नारियल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान इन्हें 'ॐ र्ली गोकुलनाथाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

उपाय :इस दिन गाय को आलू से बनी कोई वस्तु खिलाएं!

Also Read
View All