धर्म और अध्यात्म

Dhan Prapti: धन समृद्धि चाहिए तो जपें देवी कमला के ये मंत्र, ऐसा है इस महाविद्या का स्वरूप

Dhan Prapti Mantra: आज के जमाने में धन-समृद्धि के बिना जीवन कितना मुश्किल होता है, ये सबको पता है। लेकिन यह धन समृद्धि कैसे पाएं, इसकी सही राह शायद ही कोई बता पाए। लेकिन हमारे धर्म ग्रंथों मां दुर्गा की दसवीं महाविद्या कमला के मंत्र बताए गए हैं। पढ़ें मां कमला के धन समृद्धि प्राप्ति मंत्र ...

less than 1 minute read
Feb 22, 2024
dhanpraptimantra.jpg
माता कमला के धन समृद्धि मंत्र

Devi Kamala Swaroop धर्म ग्रंथों के अनुसार मां दुर्गा की दस महाविद्या देवी कमला हैं। माता का यह स्वरूप देवी का पूर्णतः कृपामयी और सर्वोच्च दिव्य स्वरूप है। इनकी तुलना देवी लक्ष्मी के साथ की जाती है, और कई लोग इन्हें देवी लक्ष्मी ही मानते हैं और तान्त्रिक लक्ष्मी कहते हैं। देवी कमला की पूजा करने वाले व्यक्ति को सम्पत्ति, समृद्धि, उर्वरता, उपज और सौभाग्य की प्राप्त होती है। देवी कमला धन और धान्य दोनों की देवी हैं।


ग्रंथों में देवी कमला को लाल पोशाक धारण किए और भव्य स्वर्णाभूषणों से सुसज्जित दिखाया गया है। देवी कमला स्वर्ण वर्ण की हैं। धर्मग्रंथों में देवी के चतुर्भुज स्वरूप को दर्शाया गया है। इनकी दो भुजाओं में देवी कमल पुष्प धारण करती हैं और शेष दो भुजाओं में से एक वरद, एक अन्य भुजा अभय मुद्रा में रहती है। उनके समक्ष चार गजराज (हाथी) हैं, जिन्हें समुद्र के बीच कमल पुष्प पर विराजमान देवी का अभिषेक करते हुये दर्शाया गया है।


1. ॐ ह्रीं अष्ट महालक्ष्म्यै नमः॥


1. एकाक्षर कमला मंत्र
श्रीं॥
2. त्रयाक्षर साम्राज्य लक्ष्मी मंत्र
श्रीं क्लीं श्रीं॥
3. चतुराक्षर कमला मंत्र
ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं॥
4. पंचाक्षर कमला मंत्र
श्रीं क्लीं श्रीं नमः॥


5. नवाक्षर सिद्धि लक्ष्मी मंत्र
ॐ ह्रीं हूं हां ग्रें क्षों क्रों नमः॥
6. दशाक्षर कमला मंत्र
नमः कमलवासिन्यै स्वाहा॥