धर्म और अध्यात्म

Makar Sankranti 2023: शुभकारी है मकर संक्रांति, पर वृष राशि के लिए बनेगी तनाव का कारण

Makar Sankranti 2023 का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, साल का first Sun Transition 2023 कैसा रहेगा, लोग यह जानना चाह रहे हैं। ऐसे लोगों को हम बता रहे हैं, इस साल मकर संक्रांति किसके लिए कष्टकारी है और किसके लिए शुभफलदायक।

2 min read
Jan 03, 2023
मकर संक्रांति 2023

Sun Transition 2023: ग्रहों का राशियों का बदलाव हमारे जीवन पर असर डालता है। इस जनवरी महीने में ही इस साल का पहला सूर्य गोचर (Sury Gochar 2023) 14 और 15 जनवरी की मध्यरात्रि तीन बजे के बाद हो रहा है। इससे सूर्य आराधना का पर्व Makar Sankranti 2023 इस साल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इसका विशेष पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय से रहेगा।

इस तरह स्वरूप के हिसाब से सूर्य गोचर 2023 यानी मकर संक्रांति 2023 शुभ फल देने वाली है। लेकिन सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों को परेशानी हो सकती है। जानें मकर संक्रांति का राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

शुभकारी है संक्रांतिः पं. विष्णु राजौरिया का कहना है कि माघ मास की संक्रांति होने के कारण यह आम जन के लिए आनंददायक होगी। रोगाणु, विषाणु का खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। शनिवार के दिन संक्रांति होने से अनाजों के भावों में तेजी आएगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र होने से खंडवृष्टि के रूप में पर्याप्त वर्षा के योग बनेंगे।


मकर संक्रांति 2023 का राशियों पर असर
मेषः इस मकर संक्रांति का जैसा स्वरूप है, उसके हिसाब से सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी है।


वृषः मकर संक्रांति वृष राशि के जातकों के लिए तनाव देने वाली है। इसलिए इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है और धैर्य से अपने काम करने की जरूरत है।

मिथुनः सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए सुखकारी है, इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।


कर्कः मकर संक्रांति कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए कल्याणकारी है। इस राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातक के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं।


सिंहः मकर संक्रांति सिंह राशि के जातकों के लिए भूमि से संबंधित योजना में उत्तम फल देगी। यह भूमि संबंधित योजना के पूरा होने का समय है।


कन्याः मकर संक्रांति 2023 कन्या राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं है, सेहत संबंधित समस्याओं से उन्हें दो चार होना पड़ सकता है। इसलिए इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है, यह कन्या राशि के लोगों के लिए किसी रोग से पीड़ित होने का इशारा कर रही है।

Updated on:
03 Jan 2023 08:58 pm
Published on:
03 Jan 2023 08:57 pm
Also Read
View All