धर्म और अध्यात्म

मोहिनी एकादशी: गलता स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देव दर्शन के साथ किया दान-पुण्य

जयपुर. जगत के पालनहार भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा को समर्पित मोहिनी एकादशी विशेष योग संयोग में रविवार को भक्तिभाव से मनाई जा रही है। लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए। मंदिरों में सुबह से भी भारी भीड़ रही। वही […]

less than 1 minute read
May 19, 2024
गलता स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जयपुर. जगत के पालनहार भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा को समर्पित मोहिनी एकादशी विशेष योग संयोग में रविवार को भक्तिभाव से मनाई जा रही है। लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए। मंदिरों में सुबह से भी भारी भीड़ रही। वही बड़ी संख्या में लोग गलता स्नान करने पहुंचे।

आराध्य गोविंददेवजी समेत शहर के अन्य मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जा रही है। आज सुबह अभिषेक करने के बाद ठाकुरजी को केसरिया वस्त्र धारण करवाकर विशेष भोग लगाया गया। मंदिर श्री गोविंददेवजी, देवस्थान विभाग के चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री ब्रजनिधिजी, मंदिर श्री आनंद कृष्ण बिहारी, बड़ीचौपड़ स्थित लक्ष्मीनारायण बाईजी का मंदिर, जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर, इस्काॅन अक्षरधाम सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमडी। गोविंददेव जी मंदिर में मंगला आरती सुबह 4.30 बजे हुई। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुर जी को लाल रंग की सूती पोशाक और गोचारण लीला के आभूषण धारण कराए गए। ऋतु फलों का भोग लगाने के साथ ही जलविहार की झांकी सजाई गई।

गलता में उमड़ी आस्था,

मोहिनी एकादशी पर गलता तीर्थ में सुबह से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। गलता में डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गलता में डुबकी लगाकर देवदर्शन कर पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य से आशीर्वाद लिया और दान-पण्य किया। युवाचार्य राघवेंद्र स्वामी ने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सागारी प्रसार वितरित किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर