धर्म और अध्यात्म

Mohini Ekadashi Upay: मोहिनी एकादशी के इन उपायों से भाग्य देगा साथ पर न करें ये गलती वर्ना भगवान हो सकते हैं नाराज

Mohini Ekadashi Upay: एक मई को मोहिनी एकादशी है, इस दिन का व्रत सभी दुख और पाप को नष्ट करने वाला है। आसान उपाय से ही आपकी किस्मत चमक सकती है।

2 min read
Apr 30, 2023
mohini ekadashi vrat remedy

आइये जानते हैं सरल मोहिनी एकादशी उपाय


1. मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के सामने घी का दीया जलाएं, और 11 बार तुलसी की परिक्रमा करें। पीपल के वृक्ष को जल अर्पित कर दीया जलाएं, इसकी भी परिक्रमा करें। इन उपायों से विशेष फल की प्राप्ति होती है।


2. मोहिनी एकादशी के दिन पीले फल, वस्त्र और पीले पुष्प भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं, दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें। यह आपके लिए शुभ फलदायी होगा।


3. एकादशी पर खीर में तुलसी का पत्ता डालकर भगवान विष्णु माता लक्ष्मी को भोग लगाएं। इससे पहले श्रीहरि को गंगाजल से स्नान कराएं और केसरयुक्त दूध से अभिषेक करें। इससे विष्णुजी की कृपा प्राप्त होती है।


4. सभी संकटों के निवारण के लिए इस दिन ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का तुलसी की माला से जाप करें।


5. विवाह योग्य जातकों को इस दिन पीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा कर शादी की कामना से प्रार्थना करना चाहिए। श्रीविष्णु ऐसा करने से मन की मुराद पूरी करते हैं।

मोहिनी एकादशी के दिन ये गलतियां नहीं करनी चाहिए


1. मोहिनी एकादशी के दिन किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना चाहिए, घर का माहौल धार्मिक बनाए रखने से ही पूजा सफल होगी।


2. मोहिनी एकादशी के दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए, मांस-मछली और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए वर्ना भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और ऐसे व्यक्ति जीवन में कई तरह की परेशानियां दस्तक दे सकती हैं।


3. जो लोग व्रत कर रहे हैं, उनको क्रोध नहीं करना चाहिए वर्ना व्रत निष्फल हो जाता है। मन में किसी भी तरह गलत विचार न आएं, इसका प्रयास करना चाहिए।
4. एकादशी व्रत के दिन लालच पूर्ण व्यवहार या झूठ बोलने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए एकादशी व्रत के दिन संयमित और अनुशासित रहें।

Updated on:
30 Apr 2023 06:06 pm
Published on:
30 Apr 2023 06:01 pm
Also Read
View All