धर्म और अध्यात्म

New Year 2023: जानें किस दिशा में कैलेंडर लगाने में नुकसान, कहां होता है फायदा

New Year 2023 करीब है, कुछ लोग नव वर्ष 2023 का कैलेंडर खरीद चुके होंगे और कुछ खरीदने की तैयारी में होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में कैसे और कहां कैलेंडर लगाना चाहिए वर्ना उसका उल्टा प्रभाव हो सकता है। जान लें वास्तु के अनुसार कैलेंडर लगाने के नियम (Vastu Rules for calendar)।

2 min read
Dec 22, 2022
कैलेंडर के वास्तु नियम

भोपाल. नया साल 2023आने वाला है, सभी जश्न की तैयारी में हैं। हर शख्स चाहता है कि नया साल (New Year 2023) जीवन में नया सवेरा लाए। इसके प्रतीक के रूप में व्यक्ति कैलेंडर भी बदलता है, लेकिन नव वर्ष 2023 का कैलेंडर लगाते वक्त कुछ वास्तु उपायों का ध्यान रखना (Vastu Rules for calendar) चाहिए, ताकि यह कैलेंडर आपके लिए शुभ समय लाए और खुशियों का संकेतक बने। इसलिए नया कैलेंडर लगाते समय भूलकर भी यह गलती नहीं करनी चाहिए, ताकि यह आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न न करे।


दिशा का रखें ध्यानः वास्तुशास्त्रियों के अनुसार कैलेंडर को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, मान्यता है कि इससे घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। कई बार तरक्की भी रूक जाती है। इसके अलावा कैलेंडर को मुख्य द्वार या दरवाजे की पीछे लगाने से भी रोका गया है।


इस दिशा में रहे कैलेंडरः विशेषज्ञों का कहना है कि नव वर्ष 2023 का कैलेंडर पूर्, पश्चिम और उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। पूर्व दिशा में लगा कैलेंडर तरक्की और सुख समृद्धि लाता है, जबकि पश्चिम दिशा में लगा कैलेंडर जरूरी काम में तेजी लाता है। उत्तर दिशा में लगा कैलेंडर आर्थिक लाभ पहुंचाता है।


कैलेंडर के पास ऐसी पिक्चर न होः वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि जिस जगह कैलेंडर लगा रहे हैं, वहां युद्ध, खून-खराबा, पतझड़, सूखे पेड़ या अवसाद आदि की पिक्चर नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, और घर की सुख शांति प्रभावित होती है।


फटा न हो कैलेंडरः वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि नया कैलेंडर लगाते वक्त ध्यान रखें कि यह फटा न हो, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वहीं पुराने कैलेंडर पर नया कैलेंडर नहीं लगान चाहिए, मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा तो बढ़ती ही है, कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।


कैलेंडर का रंगः वास्तुशास्त्रियों के अनुसार घर में हरा नीला सफेद गुलाबी और लाल रंग का कैलेंडर लगाना शुभ है। यह कैलेंडर आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं।

Updated on:
22 Dec 2022 11:11 am
Published on:
22 Dec 2022 11:09 am
Also Read
View All