धर्म और अध्यात्म

October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 में 4 ग्रहों का 5 बार होने जा रहा है राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

Rashi Parivartan of October 2021: शुक्र करेंगे दो बार परिवर्तन

3 min read
Oct 01, 2021
Rashi Parivartan of October 2021

Rashi Parivartan List of October 2021: साल 2021 में सितंबर माह की समाप्ति के साथ ही अक्टूबर का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में इस नए माह के दौरान एक बार फिर ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन देखने को जल्द ही मिलने वाला, ज्योतिष गणना के अनुसार अक्टूबर 2021 में 4 ग्रह 5 बार राशि परिवर्तन करेंगे।

जिनमें से दो ग्रह तो माह कि शुरुआत में एक ही दिन परिवर्तन करने जा रहे हैं। जबकि इस माह कुल 5 परिवर्तन होंगे, इसका कारण ये है शुक्र इस माह दो बार परिवर्तन करेगा।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इन ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में जहां ये ग्रह कुछ राशियों के लिए किस्मत का ताला खोलने का काम करेंगे, तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए इन ग्रहों का परिवर्तन नई प्रकार की दिक्कतों को जन्म दे सकता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार महीने के शुरुआत के दूसरे ही दिन यानि 2 अक्टूबर को भाग्य के कारक शुक्र व वाणी के कारक ग्रह बुध अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ऐसे में शुक्र का यह परिवर्तन देश दुनिया को अत्यधिक प्रभावित करता दिख रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्र का ये परिवर्तन जहां अभी तक गुरु के नीच राजयोग के कारण कोरोना के फैलाव को रोका हुआ था वहीं अब ये इस प्रभाव को रोकने में सक्षम नहीं रह जाएगा, जिसके चलते 20 नवंबर तक एक बार फिर कोरोना की तेज लहर देखने को मिल सकती है।

अक्टूबर में इन ग्रहों का होगा परिवर्तन

1. शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन
भाग्य के कारक व दैत्यगुरु शुक्र अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह में ही महीने के दूसरे दिन यानि 2 अक्टूबर को अपने स्वामित्व वाली राशि तुला से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ग्रह का वृश्चिक राशि में ये राशि परिवर्तन शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 की सुबह 9.35 बजे होगा, जिसके बाद शुक्र इस राशि में शनिवार, 30 अक्टूबर को 15.56 बजे तक रहने के बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

2. वक्री बुध का कन्या राशि में गोचर
बुद्धि के कारक बुध ग्रह ने 27 सितंबर 2021 से तुला राशि में वक्री गति शुरु कर दी है, इसके परिणाम स्वरूप वे वक्री स्थिति में शनिवार,2 अक्टूबर 2021 को सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर वापस अपनी ही राशि कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद वे सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 को कन्या राशि में मार्गी हो जाएंगे। जहां 2 नवंबर 2021 सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहने के बाद वे पुन्: तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

3. सूर्य का तुला राशि में प्रवेश
नवग्रहों का राजा और मान-सम्मान के कारक सूर्यदेव इस माह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे है। सूर्य का यह गोचर रविवार, 17 अक्टूबर 2021 को दिन में 01 बजे होगा। जहां ये 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12.49 बजे तक रहेंगे और उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

4. मंगल का राशि परिवर्तन
इस हिंदू नववर्ष के राजा व मंत्री सहित पराक्रम के कारक देवसेनापति मंगल शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 को बुध की राशि कन्या से निकलकर शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर 22 अक्टूबर को दोपहर 01.13 बजे होगा। जिसके बाद 05 दिसंबर 2021 तक मंगल यहीं रहेंगे। और फिर रविवार 5 दिसंबर 2021 को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर ये वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

Also Read
View All