धर्म और अध्यात्म

October Vrat Tyohar List 2025: दशहरा से लेकर दीवाली तक, जानें अक्टूबर 2025 के मुख्य पर्व-त्योहार और उनका महत्व

October 2025 festivals: अक्टूबर का महीना भारत में धार्मिक आस्था और त्योहारों से भरा हुआ होता है। 2025 में यह महीना और भी खास है क्योंकि शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, और दीवाली जैसे प्रमुख पर्व इसी माह में आ रहे हैं। आइए देखें अक्टूबर माह के मुख्य त्योहारों की लिस्ट और उनका महत्व।

4 min read
Sep 30, 2025
जानें अक्टूबर 2025 के मुख्य पर्व-त्योहार। (Image Source: Patrika.com)

October 2025 festival List: अक्टूबर का महीना हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों के लिहाज से बेहद विशेष माना जाता है। यह समय केवल खुशियों और उत्सव का नहीं, बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों और आस्था को मजबूत करने का भी है। पंचांग के अनुसार इस महीने में एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत मनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Durga Ashtami 2025: मां दुर्गा की कृपा से अष्टमी पर इन राशियों को मिल सकता है विशेष आशीर्वाद, जानें मां को प्रसन्न करने के खास उपाय

अक्टूबर में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे

श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि अक्टूबर महीने की शुरुआत 1 अक्टूबर को महानवमी और 2 अक्टूबर को दशहरा के पर्व से होगी, जिसके बाद शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा आदि कई महत्वपूर्ण त्यौहार इस महीने में होंगे। इन त्योहारों पर व्रत, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, जो आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी प्रदान करते हैं।

ये रही त्योहारों की पूरी लिस्ट

तारीखव्रत / त्योहार
01 अक्टूबर 2025महानवमी
02 अक्टूबर 2025दशहरा, विजयादशमी
03 अक्टूबर 2025पापांकुशा एकादशी
04 अक्टूबर 2025शनि प्रदोष व्रत
06 अक्टूबर 2025कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
07 अक्टूबर 2025वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
08 अक्टूबर 2025कार्तिक माह आरंभ
10 अक्टूबर 2025करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
13 अक्टूबर 2025अहोई अष्टमी
17 अक्टूबर 2025रमा एकादशी, तुला संक्रांति
18 अक्टूबर 2025शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
19 अक्टूबर 2025नरक चतुर्दशी
20 अक्टूबर 2025लक्ष्मी पूजा, दिवाली
21 अक्टूबर 2025कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर 2025गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025भाई दूज
25 अक्टूबर 2025विनायक चतुर्थी
27 अक्टूबर 2025छठ पूजा
31 अक्टूबर 2025अक्षय नवमी

त्योहारों का महत्व

02 अक्टूबर 2025 - दशहरा

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के बाद आता है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस बार यह त्योहार 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन शस्त्र पूजन और रावण दहन की परंपरा है।

06 अक्टूबर 2025 - शरद पूर्णिमा

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होकर अपनी किरणों में अमृत बरसाता है। इस रात चांदनी में रखी हुआ खीर ग्रहण करना विशेष लाभकारी माना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कई स्थानों पर इसे कोजागिरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

10 अक्टूबर 2025 - करवा चौथ

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती है। सुबह से निर्जला उपवास कर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुहागिन पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण करती हैं। पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर रखा जाएगा।

18 अक्टूबर 2025 - धनतेरस/यम दीपदान

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में धन त्रयोदशी या धनतेरस का खास महत्व है। इस दिन को पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली उत्सव के पहले दिन के तौर पर माना जाता है। हर साल यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। इस साल 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. धनतेरस की शाम को दीपदान करने की परंपरा है। इसे यम दीपदान भी कहा जाता है।

19 अक्टूबर 2025 - हनुमान जयंती

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास की चतुर्दशी को कई स्थानों पर हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस तिथि को व्रत और हनुमान जी की पूजा करने से जीवन से भय और संकट दूर होते हैं। श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस बार 19 अक्टूबर को हनुमान जयंती मनाई जाएगी।

19 अक्टूबर 2025 – नरक चतुर्दशी

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि नरक चतुर्दशी को ‘छोटी दिवाली’ के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी पड़ती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे नरक चतुर्दशी कहा जाता है। इस बार सोमवार 20 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा।

20 अक्तूबर 2025 - दीपावली

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या को बड़ी ही धूमधाम के साथ अंधकार पर प्रकाश की जीत का त्योंहार दीपावली मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता के अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। यही परंपरा आज तक चली आ रही है। इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है।

21 अक्टूबर 2025- कार्तिक अमावस्या

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि कार्तिक अमावस्या का दिन अत्यंत पवित्र माना गया है। यह तिथि दीपावली के साथ ही आती है और इस दिन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दीपदान करना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन किए गए धार्मिक कार्य मनुष्य के पापों का नाश करते हैं और उसे पुण्य फल की प्राप्ति कराते हैं। इस साल 21 अक्टूबर को यह पर्व मनाया जाएगा।

22 अक्टूबर 2025 - अन्नकूट व गोवर्धन पूजा

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि हर साल कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। यह दिन भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्रदेव का अभिमान तोड़कर ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण किया था। इस दिन कई तरह के भोजन बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता।

23 अक्टूबर 2025 - भाई दूज (यम द्वितीया)

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि भाई दूज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का अंतिम दिन होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना जी से मिलने आए थे, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: आज का राशिफल 29 सितंबर 2025, संपत्ति, मान-सम्मान और धन लाभ के योग, किन राशियों को मिलेंगी खुशियां?

Updated on:
30 Sept 2025 02:06 pm
Published on:
30 Sept 2025 02:04 pm
Also Read
View All