ये लोग दिखने में खूबसूरत होते हैं और खूबसूरती के प्रति काफी जल्दी आकर्षित भी होते हैं।
अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्र होता है। जिस तरह से चंद्र की प्रकृति शांत, शीतल औक चांदनी फैलाने वाली होती है। उसी तरह से इस मूलांक के लोगों का स्वभाव भी शांत और आकर्षक होता है। ये लोग दिखने में खूबसूरत होते हैं और खूबसूरती के प्रति काफी जल्दी आकर्षित भी होते हैं। इनका स्वभाव काफी चंचल होता है। जानिए और क्या खासियत होती है इस मूलांक के लोगों में।
ये लोग सुंदर कपड़े, सुंदर आभूषण, सुंदर कार और किसी भी खूबसूरत दिखने वाली वस्तु के प्रति आसक्त हो जाते हैं। इनकी लाइफ में विदेश यात्रा का काफी योग होता है। इस मूलांक के कई लोग विदेशों में कारोबार करते हैं। ये लोग अपनी लाइफ में उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। ज्वेलरी, गारमेंट, कमोडिटी के बिजनेस में ये अच्छी सफलता अर्जित करते हैं।
मूलांक 2 के जातक मन के धनी होते हैं। ये बौद्धिक कार्यों में खूब सफलता अर्जित करते हैं। इनका बुद्धि चातुर्य अच्छा होता है। इस गुण की वजह से इन्हें हर जगह सम्मान प्राप्त होता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये विपरीत परिस्थितियों में भी बिल्कुल नहीं घबराते। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इनके अंदर धन जमा करने की अच्छी आदत होती है। ये नौकरी ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी खूब नाम कमा सकते हैं।
इस मूलांक वालों की कमजोरी यही है कि इनका मस्तिष्क कभी स्थिर नहीं रह पाता। ये अपने निर्णय को बार-बार बदलते रहते हैं। कई बार छोटी-छोटी बातों पर इतना तनाव ले लेते हैं कि इनकी तबीयत ही खराब हो जाती है। खूबसूरती के प्रति काफी जल्दी आकर्षित होने की वजह से ये कई बार मुसीबत में भी फंस जाते हैं।
यह भी पढ़ें: सिंह राशि में शुक्र के प्रवेश से 4 राशि वालों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल!