धर्म और अध्यात्म

Pitru Paksha 2022 Date: पितृ पक्ष 2022 कब से हो रहा है शुरू? जानें श्राद्ध की सभी तिथियां

Pitru Paksha 2022 Start And End Date: साल 2022 में पितृ पक्ष 10 सितंबर से 25 सितंबर तक रहेगा।

less than 1 minute read
Pitru Paksha 2022 Date: पितृ पक्ष 2022 कब से हो रहा है शुरू? जानें श्राद्ध की सभी तिथियां

पितृ पक्ष 2022 का प्रारंभ 10 सितंबर से हो रहा है। पूर्वजों को समर्पित ये विशेष समय आश्विन मास के कृष्ण पक्ष से प्रारंभ होकर अमावस्या तक रहता है। ये 16 दिनों की अवधि ही पितृ पक्ष अर्थात श्राद्ध पक्ष कहलाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान हमारे पितृ पृथ्वी लोक पर अपने सगे-संबंधी लोगों से अपनी आत्मा की मुक्ति और भोजन लेने के लिए मिलने आते हैं। पूर्वजों के निमित्त श्रद्धा पूर्वक किया हुआ कार्य ही श्राद्ध कहलाता है। साल 2022 में पितृ पक्ष 10 सितंबर से 25 सितंबर तक रहेगा।

पितृ पक्ष 2022 की सभी तिथियां:
10 सितंबर दिन शनिवार - पूर्णिमा का श्राद्ध एवं तर्पण
11 सितंबर दिन रविवार - प्रतिपदा का श्राद्ध एवं तर्पण
12 सितम्बर दिन सोमवार - द्वितीया का श्राद्ध एवं तर्पण
13 सितंबर दिन मंगलवार - तृतीया का श्राद्ध एवं तर्पण
14 सितंबर दिन बुधवार - चतुर्थी का श्राद्ध एवं तर्पण
15 सितंबर दिन गुरुवार - पंचमी का श्राद्ध एवं तर्पण
16 सितंबर दिन शुक्रवार - षष्ठी का श्राद्ध एवं तर्पण
17 सितंबर दिन शनिवार - सप्तमी का श्राद्ध एवं तर्पण
18 सितंबर दिन रविवार - अष्टमी का श्राद्ध एवं तर्पण
19 सितंबर दिन सोमवार - नवमी का श्राद्ध एवं तर्पण
20 सितंबर दिन मंगलवार - दशमी का श्राद्ध एवं तर्पण
21 सितंबर दिन बुधवार - एकादशी का श्राद्ध तर्पण
22 सितंबर दिन गुरुवार - द्वादशी का श्राद्ध एवं तर्पण
23 सितंबर दिन शुक्रवार - त्रयोदशी का श्राद्ध एवं तर्पण
24 सितंबर दिन शनिवार - चतुर्दशी का श्राद्ध एवं तर्पण
25 सितंबर दिन रविवार - अमावस्या का श्राद्ध एवं तर्पण
यह भी पढ़ें: कर्ज से हैं परेशान? तो वास्तु के ये उपाय आपके आ सकते हैं काम

Published on:
06 Sept 2022 12:18 pm
Also Read
View All