आज यहां हम बात करेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में।
सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) अनुसार शरीर पर तिल ऐसे ही नहीं होते। इनका कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। तिल दो प्रकार के होते हैं एक वो तिल होते हैं जो जन्म से ही होते हैं और दूसरे वो तिल जो व्यक्ति के बड़े होने के साथ-साथ उभरते हैं। तिल के रंग भी अलग-अलग तरह के होते हैं। जैसे भूरे, काले और लाल रंग के तिल। आज यहां हम बात करेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में।
लकी महिलाओं के शरीर पर यहां होते हैं तिल
-महिलाओं की भौंहो के बीच में तिल होना शुभ माना जाता है। इन महिलाओं की लाइफ में पैसों की कभी कमी नहीं होती। इनके घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है।
-जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वो सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने दम पर लाइफ में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। हर जगह इनकी चर्चा होती है। इनके अंदर आत्मविश्वास भरपूर होता है।
-जिन महिलाओं की ठुड्डी पर तिल होता है वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में भी कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये अपनी जिंदगी आराम से जीती हैं। इनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है।
-जिन महिलाओं के गले पर तिल होता है वो धैर्यवान होती हैं। ये अपने परिवार वालों के लिए लकी साबित होती हैं। ये अपने लोगों की खुशी का पूरा ख्याल रखती हैं। इन्हें हर जगह सम्मान मिलता है।
यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 29 अगस्त से 04 सितंबर 2022