धर्म और अध्यात्म

September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कौन-कौन से ग्रह बदल रहे हैं अपनी राशि

Rashi Parivartan september 2021: कुल 5 ग्रह करेंगे इस सितंबर 2021 में परिवर्तन

3 min read
Aug 29, 2021

Rashi Parivartan List of September 2021: साल 2021 के अगस्त का महीना समाप्ति की ओर है, और इसकी समाप्ति के साथ ही सितंबर का महीना शुरु हो जाएगा। ऐसे में एक बार फिर नए माह में ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसके तहत ज्योतिष गणना के अनुसार सिंतबर 2021 में 5 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

वहीं इन ग्रहों के द्वारा किए जाने वाले परिवर्तनों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सितंबर 2021 जहां कुछ राशियों के लिए काफी खुशियां लाता दिख रहा है, वहीं कुछ राशि वालों को इन ग्रहों का परिवर्तन परेशानी में भी डाल सकता है।

कब करेंगे कौन से ग्रह परिवर्तन:

1. शुक्र का तुला राशि में परिवर्तन
सितंबर 2021 का पहला राशि परिवर्तन भाग्य के कारक ग्रह शुक्र करेंगे। जिसमें वे अपने ही स्वामित्व वाली तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

Must Read- कोरोना की रफ्तार फिर आएगी सामने!

पंचांग के अनुसार सोमवार, 06 सितंबर 2021 को शुक्र का तुला राशि में 12:39 AM पर प्रवेश होगा और यह 2 अक्टूबर 2021 09 बजकर 35 मिनट तक इसी राशि में रहने के बाद यह वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

2. मंगल का कन्या राशि में परिवर्तन
सितंबर 2021 का दूसरा राशि परिवर्तन भी 06 सितंबर को ही होने जा रहा है। इस दिन देवसेनापति मंगल, ग्रहों के राजकुमार बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

पंचांग के अनुसार सोमवार, 06 सितंबर 2021 को मंगल का कन्या राशि में गोचर सुबह 3:21 बजे होगा और मंगल देव यहां 22 सितंबर दोपहर 1:13 बजे तक रहने के बाद यह तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

3. बृहस्पति का मकर राशि में परिवर्तन
सितंबर 2021 का तीसरा बड़ा परिवर्तन मकर राशि में होगा, जिसके तहत 14 सितंबर 2021 को बृहस्पति मकर राशि की ओर गोचर शुरु कर देंगे। जहां बृहस्पति मकर राशि में नीच राजयोग बनाएंगे। इस परिवर्तन के बाद मकर राशि में गुरु व शनि देव की युति हो जाएगी।

पंचांग के अनुसार मकर राशि में बृहस्पति 14 सितंबर 2021 से गोचर शुरु करेंगे और 15 सितंबर 2021 को सुबह 4:22 बजे मकर में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद बृहस्पति 20 नवंबर 2021 की सुबह 11:23 बजे तक मकर राशि में ही रहने के बाद एक बार फिर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे।

4. सूर्य का कन्या राशि में परिवर्तन
वहीं 17 सितंबर 2021 को नवग्रहों के राजा सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करते हुए अपनी राशि सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार कन्या राशि में सूर्य का गोचर 17 सितंबर 2021 को दोपहर 1:02 बजे होगा। वहीं 17 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे तक कन्या राशि में ही रहने के बाद सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

5. बुध का तुला राशि में परिवर्तन
सितंबर 2021 में ग्रहों का आखिरी परिवर्तन 22 सितंबर 2021 को होगा, दरअसल इस दिन वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

हिंदू पंचांग के अनुसार बुध का तुला में यह गोचर 22 सितंबर 2021 को प्रातः 7:52 बजे होगा, इस समय बुध वक्री नहीं होंगे, लेकिन 27 सितंबर 2021 को बुध तुला राशि में वक्री हो जाएंगे, जिसके बाद यह 2 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3:23 बजे पुन: कन्या राशि में प्रवेश जाएंगे।

Also Read
View All