
Shukra Gochar 2023/ Shukra ka rashi parivartan: शुक्र ग्रह आज यानी 12 मार्च रविवार को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। वे 12 बजकर 7 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष में गोचर कर चुके हैं। शुक्र का यह गोचर कई राशियों की किस्मत बदलने वाला साबित होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बा वाला के मुताबिक शुक्र ग्रह को समृद्धि, प्रेम, सुंदरता और सुख-संपन्नता का कारक ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो इस उनके प्रभाव से यश की प्राप्ति, जिंदगी में तरक्की, भौतिक सुखों और वैवाहिक जीवन में सुख हासिल होते हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, यह कहना गलत नहीं होगा कि ये लोग लग्जरी लाइफ का मजा लेंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें किन राशियों को मिलने वाली है खुशियां ही खुशियां...
मेष राशि
शुक्र का मेष राशि में गोचर मेष राशि के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। इन राशियों में लोगों के जीवन में बड़े बदलाव होंगे। इस दौरान इस राशि के लोगों को दोस्तों और परिवार वालों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। अचानक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशि
शुक्रका मेष राशि में यह गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए खुशखबरी लाने वाला साबित होगा। इस दौरान आपके नए लोगों से संबंध बनेंगे। इन संबंधों के कारण भविष्य में आपको धन लाभ हो सकता है। वहीं आपको भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। बच्चों की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय श्रेष्ठ रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर बेहद फायदेमंद साबित होगा। विवाह योग के हिसाब से और वैवाहिक लोगों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। अविवाहितों के लिए जल्द ही विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। इस दौरान इन राशि के लोगों को भाई-बहन का पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ फल देगा। इस दौरान शादीशुदा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी में विवाद से छुटकारा मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन या सैलेरी इंक्रीमेंट के योग हैं।
मीन राशि
आज हुए शुक्र के गोचर से मीन राशि के लोगों को शुक्र देव का आशीर्वाद मिलेगा। इस दौरान ये लोग बचत कर पाएंगे। साझेदारी के कार्यों में सफल होंगे। ससुराल पक्ष से इनके संबंध अच्छे रहेंगे। मीन राशि के लोग अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे।