धर्म और अध्यात्म

Swapn shastra: सपने में दिख रही हैं ये चीजें, तो जान ले शनिदेव की मर्जी

आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, शनि देव से जुड़े सपनों के बारे में। क्या आपको भी सपने में शनि के दर्शन हुए हैं? अगर हां तो यहां पढ़ें शनि देव आपसे क्या चाहते हैं? यह सपना आपके लिए शुभ है या अशुभ...

2 min read
Jan 18, 2023
sapne_me_shani_dev_meaning.jpg

स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि आपके सपने आपको आगाह करते हैं। भविष्य से जुड़ी चीजें बताते हैं। हालांकि सपनों का मन से काफी गहरा नाता होता है। कई सपने ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हम भूल जाते हैं, जबकि कुछ सपने ऐसे होते हें, जो हमें एज इट इज याद रह जाते हैं। आपको बता दें कि हर सपने का अपना अलग अर्थ होता है। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, शनि देव से जुड़े सपनों के बारे में। क्या आपको भी सपने में शनि के दर्शन हुए हैं? अगर हां तो यहां पढ़ें शनि देव आपसे क्या चाहते हैं? यह सपना आपके लिए शुभ है या अशुभ...

शनि देव की तस्वीर देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आप सपने में शनि देव की तस्वीर देखते हैं, तो इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द ही काई शुभ समाचार मिलने वाला है। यह भी संभव है कि आपको नौकरी के नए और बेहतर अवसर मिलें। यह सपना यह संकेत भी देता है कि जल्द ही आपके परिवार में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है।

शनिदेव का आशीर्वाद मिलना
अगर आप सपने में देखते हैं कि शनि देव आपको आशीर्वाद दे रहे हैं, तो समझ लीजिए आपके सभी कष्ट और परेशानियां खत्म होने वाले हैं। यह सपना संकेत देता है कि अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही आपको उससे मुक्ति मिलने वाली है। यह सपना व्यापार में धन लाभ भी दर्शाता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन के चांस को प्रबल बनाता है।

शनि देव की मूर्ति देखना
यदि आपने सपने में शनि देव की मूर्ति देखी है, तो यह सपना सुख का प्रती क है। आने वाले समय में आपको सुख की प्राप्ति होगी। हालांकि यह सपना आपके ग्रह-नक्षत्र पर भी निर्भर करता है। यदि आपकी कुंडली में शनि ग्रह नीच का या कमजोर है, तो इस सपने का अर्थ बदल जाएगा। ऐसी स्थिति में यह सपना संकेत देता है यह भी है कि आपको दुखों का सामना भी करना पड़ सकता है। जबकि सकारात्मक स्थिति में यह सपना शुभ समाचार देने वाला होता है। यदि किसी पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो, व्यक्ति को मिलाजुला फल मिलने का संकेत देता है।