Astrology: इन राशि की लड़कों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक माना जाता है। इनके बोलने का तरीका कुछ अलग होता है। जिससे लड़कियां इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इन्हें बेहद ही चाहने वाला लव पार्टनर मिलता है।
Zodiac Sign Personality: हर किसी का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है, ज्योतिष के अनुसार इसका कारण अलग अलग राशियों को माना गया है। जिसके चलते हर राशि के जातक में अलग अलग खूबियां होती हैं। ऐसे में ज्योतिष के माध्यम से ही किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, विशेषता, पसंद-नापसंद, भविष्य, प्रेम, करियर, संबंध, धन, आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। इन सबके अलावा एक खास चीज ये भी है कि हम सब की दिलचस्पी इस बात पर भी होती है कि आखिर हमारा लाइफ पार्टनर कैसा होगा।
दरअसल राशि के मुताबिक ही किसी की पढ़ने लिखने में विशेष रुचि होती है तो किसी की रुचि खेलने-कूदने में होती है। वहीं एक ओर जहां किसी को सादा खाना पसंद आता है तो किसी को तीखे और चटपटे में विशेष रुचि होती है। माना जाता है कि राशियों पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ग्रहों के प्रभाव पर ही संबंधित राशियों के लोगों का स्वभाव होता है।
ऐसे में आज हम जानेंगे ऐसी राशियों के बारे में, जिनसें जुड़े लड़कों से लड़कियां सबसे ज्यादा दीवानी होती हैं। या यूं कहें कि लड़कियां इन लड़कों पर सबसे ज्यादा दीवानी / हद से ज्यादा दीवानी रहती हैं। कुल मिलाकर ये लड़के किसी भी लड़की का दिल बहुत आसानी से जीत लेते हैं।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी अधिकांश महिलाएं भी ये जानने की इच्छा रखता हैं कि उसका पुरुष मित्र उसकी तरफ आकर्षित होता है कि नहीं। यहां हम बता रहें लड़कों की 4 राशियों के बारे में जिनकी तरफ महिलाएं ज्यादा दिलचस्पी लेती हैं।
1. मिथुन राशि :
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि वाले महिलाओं के मामले में लकी होते हैं। किसी महिला का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए इनको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इनका आकर्षक व्यक्तित्व ही इसके लिए काफी होता है। ऐसे में मिथुन राशि के पुरुष महिलाओं का ध्यान अपनी तरफ तुरंत खींच लेते हैं। इस राशि के पुरुष बहुत कोमल और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं, जिसकी वजह से लड़कियां उनकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाती हैं। इस राशि के पुरुष भावुक होने के साथ ही महिलाओं को अच्छे से समझते हैं, जिसकी वजह से वो आसानी से किसी के भी दिल में जगह बना लेते हैं।
2. सिंह राशि
सिंह राशि वाले बहुत रोमांटिक होते हैं और महिलाओं को उनसे फ्लर्ट करने में कोई झिझक नहीं होती है। इसके अलावा इस राशि वाले पुरुषों का दिल बहुत साफ होता है और उनके रिलेशनशिप अच्छे चलते हैं। इस राशि के लड़कों की ओर लड़कियां जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इनके बहुत फ्रेंडली नेचर के होने के चलते लड़कियां इनसे बड़ी जल्दी उनसे दोस्ती कर लेती हैं।
सिंह राशि के लड़के बहुत संवेदनशील होते हैं जिसके चलते पहली नजर में ही लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इनकी आदतें किसी भी महिला को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं।
3. तुला राशि
तुला राशि वालों की आंखों में एक विशेष खूबी होती है, जिसके कारण खूबसूरत लड़कियां इनकी तरफ बहुत जल्द आकर्षित हो जाती हैं। इनकी स्टाइल दूसरों से अलग होने के चलते इस राशि वाले लड़के कई तरह के किरदार निभाने में माहिर होते हैं। इनके लिए प्यार एक गहरा एहसास होता है। ये मुहब्बत और काम में बहुत अच्छे से तालमेल बनाकर रखते हैं। इस राशि के लड़के हर काम बहुत सोच समझकर करते हैं। इन खूबियों के कारण ही लड़कियां तुला राशि वालों को बहुत जल्द पसंद कर लेती हैंं। वहीं ये लड़के थोड़े शर्मीले स्वभाव के भी होते हैं पर लड़कियां धीरे-धीरे इनके प्यार में पड़ ही जाती हैं।
4. मकर राशि
मकर राशि के पुरुष लुक के मामले में बहुत लकी होते हैं। लड़कियों को इनसे पहली नजर का प्यार इन्हें देखते ही हो सकता है। इस राशि के व्यक्ति सुंदर होने के साथ ही किसी को भी प्रभावित करने में महारत रखते हैं। मकर राशि के पुरुषों का हर अंदाज, उसमें भी विशेषकर बोलने का अंदाज इतना खास होता है कि लड़कियां खुद इनमें दिलचस्पी दिखाती हैं। इनकी पर्सनालिटी बहुत आकर्षक होती है। इस राशि के लड़के बहुत सक्रिय और स्मार्ट होते हैं और लड़कियां बड़ी जल्दी इनकी दोस्त बन जाती हैं।