2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birth Date Astrology- इन तारीखों में जन्में लोगों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी,बहुत तेज होता है इनका दिमाग

मां लक्ष्मी की होती है विशेष कृपा, जीवन में कभी भी नहीं होती धन-दौलत की कमी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Jan 2022, 3:06 PM IST

special birth date numbers

special birth date numbers

Birth Date Astrology, Numerology : ज्योतिष के माध्यम से जातक से जुड़ी विभिन्न बातों के बारें में जानकारी हासिल की जाती है। एक ओर जहां ज्योतिष में कुंडली का विशेष महत्व है, वहीं इसके अलावा आपके नाम के अक्षर, हस्तशास्त्र (हाथ की रेखाओं), राशि व अंक ज्योतिष जिसे न्यूमेरोलॉजी कहते हैं के माध्यम से भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके गुणों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

इन्हीं में से एक प्रमुख ज्योतिष का अंग है अंक ज्योतिष, इस अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव के अनुसार हस्तशास्त्र यानि अंक ज्योतिष की मदद से जातक के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य से जुड़ी बातों का पता लगाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको 5 मूलांक वाले जातकों से जुड़ी कुछ खास बातों को बता रहे हैं। अंक ज्योतिष के जानकार श्रीवास्तव के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख में होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। यहां ये जान लें कि न्यूमेरोलॉजी में केवल 1 से 9 तक के ही मूलांक होते हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

मूलांक 5 वालों की विशेषताएं
अंक ज्योतिष के जानकार श्रीवास्तव के अनुसार 5 मूलांक वाले जातक बेहद ही बुद्धिमान होने के चलते यह अपनी बुद्धिमानी से खूब पैसा कमाते हैं। इसके साथ ही 5 मूलांक के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिसके चलते अपने जीवन में इन्हें कभी भी धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। इस मूलांक 5 के लोग कभी भी अपने भाग्य के भरोसे नहीं बैठते, उसकी जगह यह जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

5 मूलांक वाले जातकों का यही स्वभाव उनके प्रति लोगों को आकर्षित करता है। 5 मूलांक वाले लोग अपने जीवन में बड़ी-से-बड़ी मुश्किलों का भी जमकर सामान करते हैं। साथ ही यह अपनी बुद्धिमानी और योग्यता के दम पर सभी मुश्किलों को पार कर लेते हैं। मूलांक 5 के संबंध में कहा जाता है कि इन लोगों को जिंदगी में पैसा कमाने के खूब अवसर मिलते हैं, साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है, जिसकी बदौलत इन पर जीवन में काफी धन-दौलत रहती है।

Must Read- किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं इस नाम की लड़कियां, जानें इनकी खासियत

अपने गुणों से 5 मूलांक के लोग कॅरियर में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलने के साथ ही इस मूलांक के नौकरी पेशा लोग हमेशा ऊंचे पद पर रहते हैं। इस मूलांक के ज्यादातर लोग अंक ज्योतिष के अनुसार कारोबारी या व्यापारी बनते हैं।

अंक ज्योतिष के जानकार श्रीवास्तव के अनुसार मूलांक 5 के जातक बेहद ही खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और यह अपने आसपास के लोगों में हमेशा खुशियां बांटते हैं। साथ ही यह बहुत बातूनी भी होते हैं। इसी कारण इस मूलांक के लोग अपनी भावनाओं को ज्यादा देर तक छुपा नहीं पाते। अपनी बातों को इस मूलांक के जातक बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं और यह अपनी सुझबूझ से हर परिस्थिति से बाहर निकल आते हैं।