धर्म और अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 28 November 2023 : हनुमानजी की कृपा से बढ़ेगा व्यापार, जानिए किन लोगों को होगा धनलाभ

28 नवंबर यानि मंगलवार को वृषभ राशिवालों के व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं। आज पूर्ण मनोयोग से हनुमानजी की पूजा करें। कई राशियों के लिए आज धनलाभ के भी संकेत हैं। पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 28 नवंबर 2023 का दैनिक राशिफल—
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2023, 12:37 PM IST
todayhoroscope.png
मंगलवार को वृषभ राशिवालों के व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग

Today Rashifal 28 November 2023- 28 नवंबर यानि मंगलवार को वृषभ राशिवालों के व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं। आज पूर्ण मनोयोग से हनुमानजी की पूजा करें। कई राशियों के लिए आज धनलाभ के भी संकेत हैं। पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 28 नवंबर 2023 का दैनिक राशिफल—

मेष- कारोबार में चल रहे तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान रहेंगे। कर्ज सम्बंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा।

वृषभ- आज का दिन परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन- अपने दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। माता पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के प्रति आलस्य न करें।

कर्क- समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे।

सिंह- आर्थिक तनाव के कारण समाज में आप का अपयश होगा। कार्यक्षमता में कमी आएगी। व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या- प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी रखें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे।

तुला- नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऋण कैसे चुकाया जाए, इस ओर ध्यान देना चाहिए। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

वृश्चिक- कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु- व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे।

मकर- नए व्यापारिक कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

कुम्भ- नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हों। वाहन सुख सम्भव है।

मीन- आप क्यों व्यर्थ समय गवा रहें हैं। अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों।सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास, उज्जैन

Updated on:
28 Nov 2023, 12:37 PM IST
Published on: