धर्म और अध्यात्म

Aaj ka Panchang 1 December 2023 – झगड़े सुलझाने का सबसे शुभ योग, देखिए आज का पंचांग

पंचांग यानि ज्योतिष के पांच अंगों का मेल। इसमें तिथि के साथ ही वार, करण,योग और नक्षत्र शामिल हैं। ज्योतिष में पंचांग का बहुत महत्व है। इसकी सहायता से शुभ और अशुभ समय का पता लगाया जा सकता है। देखिए आज का पंचांग...
less than 1 minute read
Nov 30, 2023
aajkapanchang1.png
पंचांग यानि ज्योतिष के पांच अंगों का मेल

पंचांग यानि ज्योतिष के पांच अंगों का मेल। इसमें तिथि के साथ ही वार, करण,योग और नक्षत्र शामिल हैं। ज्योतिष में पंचांग का बहुत महत्व है। इसकी सहायता से शुभ और अशुभ समय का पता लगाया जा सकता है। देखिए आज का पंचांग...

1 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष यानि अगहन मास (Margshrish Month) की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है और शुक्रवार का दिन है। अपरान्ह 03:31 बजे तक चतुर्थी रहेगी, इसके बाद पञ्चमी लग जाएगी। आज का दिन बहुत शुभ फलदायक है। आज सूर्य वृश्चिक राशि पर है। चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आज ब्रह्म योग रहेगा। झगड़ा आदि सुलझाना के लिए यह अति लाभदायक योग है। इस योग में विवाद सुलझाने की कोशिश जरूर सफल होती हैं।

मास एवं वर्ष— शक सम्वत- 1944 शुभकृत्वि, विक्रम सम्वत- 2079
आज का वार-शुक्रवार
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज की तिथि— चतुर्थी 03:31 बजे तक इसके बाद पञ्चमी
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु 04:40 बजे तक इसके बाद पुष्य
आज का करण- बालव 03:31 बजे तक, इसके बाद कौलव 04:19 बजे तक, इसके बाद तैतिल
आज का योग- शुक्ल योग 08:03 बजे तक, इसके बाद ब्रह्म योग
आज सूर्योदय- 6:55 बजे
आज सूर्यास्त-5:36 बजे

आज चंद्रोदय— 9:12 बजे रात
चन्द्रास्त- 11:08 बजे 2 दिसम्बर

अभिजीत मुहूर्त— 11:49 -12:30 बजे
राहुकाल— सुबह 10:52 -12:09 मिनट तक