धर्म और अध्यात्म

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में ये पौधा लगाने से धन-दौलत बढ़ने की है मान्यता

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इस पौधे को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होने की मान्यता है।
2 min read
VASTU SHASTRA, TULSI KA PAUDHA, vastu tips for tulsi plant, where to plant tulsi at home as per vastu, tulsi ka paudha kis din lagaye, tulsi plant vastu direction, holy basil benefits, tulsi ka paudha kis disha mein lagaen, happiness and prosperity, vastu shastra for prosperity, trendingwidget,
वास्तु शास्त्र अनुसार घर में ये पौधा लगाने से धन-दौलत बढ़ने की है मान्यता

शास्त्रों में हमेशा से ही तुलसी को पूजनीय माना गया है। हिंदू धर्म में घरों में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने से यह आपके ऊपर आने वाली विपत्तियों को दूर करने के साथ ही जीवन में सकारात्मकता लाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में क्लेश, अशांति का वातावरण होता है वहां लक्ष्मी माता का वास नहीं होता। उसी प्रकार घर में लगा तुलसी का पौधा परिवार पर आने वाली मुसीबतों के बारे में पहले ही आगाह कर देता है, यानी जिस घर में दरिद्रता होती है वहां की तुलसी सूख जाती है। वास्तु शास्त्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि घर में सही स्थान पर और तरीके से तुलसी का पौधा लगाने पर धन-दौलत और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। तो आइए जानते हैं तुलसी का पौधा लगाने के वास्तु नियम...

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व अथवा उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना उत्तम माना जाता है। क्योंकि इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

2. घर परिवार में कलह-क्लेशों को दूर रखने और शांति बनाए रखने के लिए रसोई घर के पास भी तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

3. साथ ही इस बात का खास ख्याल रखें की कभी भी घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि वास्तु के अनुसार इससे जीवन में समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

4. घर के वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिम दिशा तक के हिस्से में खाली जगह में लगाया जा सकता है। अगर इस हिस्से के बीच में खाली जगह ना हो तो आप किसी गमले में भी पौधे को लगा सकते हैं।

5. रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना और पूजा करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने की मान्यता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक एकादशी, सूर्य और चंद्र ग्रहण के दिन एवं रविवार को तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने की मनाही है।

6. तुलसी के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। यदि इसकी पत्तियां मुरझा गई हैं तो इस पौधे को किसी पवित्र नदी या कुएं में प्रवाहित करके तुरंत ही नया पौधा घर में लगा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बातूनी लेकिन दिल के साफ होते हैं ऐसे दांतों वाले लोग, दांतों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

Updated on:
08 May 2022 10:26 am
Published on:
08 May 2022 10:24 am