धर्म और अध्यात्म

चेहरे के इस हिस्से से जुड़ें हैं जीवन से कई राज, इस जगह में लिखी हैं ये बातें

इस शास्त्र में है बिल्कुल सटीक विश्लेषण...

2 min read
Sep 11, 2020
what Ang Shastra says about your nose

यूं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखा से लेकर मस्तक की रेखा तक और शरीर में तिल से लेकर पैर के नीचे खिंची रेखाओं तक में आपके भविष्य से जुड़ी तमाम तरह की सूचनाएं छिपी होती है। लेकिन इसके अलावा भी शरीर के कई हिस्से ऐसे भी है खासतौर से आपका मस्तक व आपकी आंखें या शरीर की बनावट तक आपके व्यक्तित्व की कई जानकारियां देती हैं।

ऐसा ही एक खास चीज हमारे चेहरे पर भी होती है, जिसका काम तो हम किसी अन्य कार्य में लेते हैं, लेकिन ये वो हिस्सा है तो हमारे जीवन से जुड़े कई राजों सहित हमारे व्यक्तित्व को भी सामने ला देता है, आवश्यकता होती है तो सिर्फ बिल्कुल सटीक विश्लेषण करने वाले की... आपके चेहरे से जुड़ी उसी सच्चाई को आज हम आपके सामने ला रहे हैं, उसमें भी सबसे खास बात ये है कि यह ऐसी जगह है जिसके बारे में सामुद्रिक शास्त्र में तक बताया गया है।

जानकारों के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र में अलग-अलग अंगों की बनावट को देखकर इंसान के स्वभाव के बारे में गणना की जाती है। इस शास्त्र में शरीर के अंगों की बात की जाती है इसलिए इसे अंग शास्त्र (Ang Shastra) भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार इसकी रचना ऋषि समुद्र ने की थी इसलिए इसे समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस शास्त्र में बिल्कुल सटीक विश्लेषण किया जाता है। इसमें शरीर के विभिन्न अंगों के साथ ही नाक की बनावट पर भी बात की गई। नाक के आकार को देखकर किसी भी व्यक्ति को जाना जा सकता है।

: पतली नाक...
ऐसी नाक वाले लोग बहुत घमंडी होते हैं। माना जाता है कि पतली नाक वालों को गुस्सा बहुत आता है। ऐसे लोग जीवन में कामयाबी पाने के साथ-साथ गुस्सैल होते चले जाते हैं। यह समय आने पर अपने विचारों में परिवर्तन लाते रहते हैं।

: लम्बी नाक...
जिन लोगों की नाक लंबी होती है वह बहुत दृढ़ निश्चय करने वाले माने जाते हैं। ऐसे लोग बहुत अधिक भावनात्मक नहीं होते हैं। इन्हें पारिवारिक संबंधों में कम रुचि होती है। यह धर्म के मार्ग पर चलते हैं।

: छोटी नाक...
सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि छोटी नाक वाले लोग बहुत शरारती होते हैं। इनमें बचपना होता है। यह भावनात्मक होते हैं। समाज में इन्हें चालाक माना जाता है। छोटी नाक वाले लोग बेपरवाह किस्म के होते हैं।

: तोते के चोंच वाले आकार की नाक...
ऐसी नाक वाले लोगों को उनकी समझदारी के लिए जाना जाता है। कहते हैं जिनकी नाक का आकार तोते की चोंच जैसा होता है, वह साहसी होते हैं। यह लोग अपने निर्णय सोच समझ कर लेते हैं। इन्हें लोगों से बात करना ज्यादा पसंद नहीं होता है।

: मोटी नाक...
समुद्र शास्त्र यह कहता है कि मोटी नाक वाले खुशमिजाज होते हैं। इन्हें समाज की बातों से फर्क नहीं पड़ता है। यह लोग हमेशा कोशिश करते हैं कि इनकी वजह से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहे। इन लोगों के पास बहुत पैसा होता है।

: दबी हुई नाक...
दबी हुई नाक वाले लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। यह उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि ऐसी नाक वाले ईमानदार होते हैं। यह जीवन को लेकर खुले विचार रखते हैं। इन्हें किसी भी तरह की बंदिश पसंद नहीं होती है।

Published on:
11 Sept 2020 12:20 pm
Also Read
View All