धर्म और अध्यात्म

कब है वसंत पंचमी, कब से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि ? पढ़ें फरवरी के व्रत त्योहार की पूरी सूची

February Ke Vrat Tyohar 2024: फरवरी का महीना बहुत महत्वपूर्ण है, इस समय पूजा उपासना का प्रमुख महीना माघ चल रहा है और इसी महीने से वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाएगी। इसके कारण इस महीने में वसंत पंचमी, मौनी अमावस्‍या, गुप्त नवरात्रि जैसे प्रमुख पर्व पड़ते हैं तो आइये जानते हैं फरवरी महीने में कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे..

2 min read
Jan 30, 2024
vrat_tyohar.jpg
फरवरी 2024 व्रत त्योहार

Festival Vrat List February 2024: हिंदू पंचांग का 11 वां महीना माघ शुरू हो चुका है, एक महीने बाद ही नया नवसंवत्सर शुरू हो जाएगा। इधर हिंदी कैलेंडर के इस 11वें महीने में कई व्रत त्‍योहार पड़ते है। एक तरफ इस महीने में वसंत पंचमी पड़ेगी तो गुप्त नवरात्रि में साधक आस्था में गोते लगाएंगे। इस महीने मौनी अमावस्या पूर्णिमा जैसे स्नान पर्वों का भी खास महत्व है आइये जानते हैं किस तारीख पर कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे।

फरवरी में गुप्‍त नवरात्रि
पंचांग के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के फरवरी महीने के साथ ही हिंदी कैलेंडर का माघ महीना भी चल रहा है, इसी में गुप्त नवरात्रि भी पड़ती है। इस गुप्त नवरात्रि में जगदंबा दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। इसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों से इतर साधक मां दुर्गा की 10 महाविद्या की पूजा करते हैं। ये नौ दिन तंत्र-मंत्र साधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय गुप्त तरीके से पूजा अर्चना की जाती है। इसी के साथ फरवरी में ही वसंत पंचमी का पर्व भी पड़ता है, जिस दिन गंगा स्नान के विशेष महत्व के साथ मां सरस्वती की भी विशेष रूप से पूजा की जाती है। वसंत पंचमी से वसंत ऋ‍तु की शुरुआत मानी जाती है। वसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनना और पूजा में पीले फूल, पीली मिठाई अर्पित करने का बड़ा महत्‍व है























































































फरवरी 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार
तारीखदिनत्योहार
6 फरवरीमंगलवारषटतिला एकादशी
7 फरवरीबुधवारप्रदोष व्रत
8 फरवरीगुरुवारमाघ शिवरात्रि
9 फरवरीशुक्रवारमाघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
10 फरवरीशनिवारमाघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, माघ शुक्ल पक्ष शुभारंभ
13 फरवरीमंगलवारमाघ विनायक चतुर्थी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी /td>
बुधवारबसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
16 फरवरीशुक्रवाररथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी
17 फरवरीशनिवारगुप्त नवरात्रि दुर्गाष्टमी
18 फरवरीरविवारमाघ गुप्त नवरात्रि का पारण
20 फरवरीमंगलवारजया एकादशी
21 फरवरीबुधवारप्रदोष व्रत
24 फरवरीशनिवारमाघ पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा का स्नान-दान
25 फरवरीरविवारफाल्गुन माह प्रारंभ
28 फरवरीबुधवारद्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी या फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी