रिजल्‍ट्स

CBSE Result 2024: सीबीएसई ने परिणाम से पहले जारी किया DigiLocker कोड्स, जानिए रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट 

सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने में भले ही देरी हो रही हो लेकिन बोर्ड ने डिजीलॉकर कोड्स जारी कर दिए हैं।

2 min read

सीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों की घोषणा करेगा। सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने में भले ही देरी हो रही हो लेकिन बोर्ड ने डिजीलॉकर कोड्स जारी कर दिए हैं। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट के तारीखों की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट को एक्टिव कर दिया जाएगा फिर आप अपना रिजल्ट वहां से चेक कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट का पता है results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in 

तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट्स की एक साथ होगी घोषणा 

CBSE बोर्ड के परिणाम जारी होने के साथ ही इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। CBSE पहले 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेगा, जिसमें तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) के टॉपर के नाम शामिल होंगे। इसके बाद 10वीं कक्षा के परिणाम आउट होंगे।

टॉपर्स के नाम नहीं होंगे जारी 

रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई अब टॉपर्स के नाम नहीं जारी करेगा। बोर्ड ने स्कूलों से कहा कि वे चाहें तो अपने स्तर से छात्रों की रैंकिंग कर सकते हैं। लेकिन इस साल बोर्ड टॉपर्स के नाम नहीं जारी करेगा। छात्रों पर बेहतर करने का प्रेशर और मानसिक तनाव कम हो इस उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। पिछले दो सालों से बोर्ड टॉपर की लिस्ट नहीं जारी करता। 

करीब 35 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा 

इस वर्ष करीब 30 लाख छात्रों ने सीबीएसई की परीक्षा दी थी। 10वीं बोर्ड में करीब 21 लाख छात्र शामिल हुए थे तो वहीं 12वीं बोर्ड में करीब 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च की बीच आयोजित की गई थी और 12 वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली थीं।

ऐसे चेक करें नतीजे (CBSE Board Result Direct Link) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं 
  • होम पेज पर CBSE 12th Result और CBSE 10th Result का लिंक दिखेगा
  • जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है, उस पर क्लिक करें 
  • स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमिट बटन दबाएं 
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट आउट निकाल लें 
Also Read
View All

अगली खबर