सागर

हलवाई बोला- मां को किसी ने मार दी गोली, फिर खुद को ब्लेड से काटा, सागर में पुलिस चौकी के पास मिला शव

Sagar Halwai Death Case- सागर में 28 साल युवक जो की पेशे से हलवाई था,उसकी शव शनिचरी पुलिस चौकी के संदिग्ध अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि युवक मतिभ्रम नाम की बिमारी से जूझ रहा था।
2 min read
Jul 02, 2026
Sagar Halwai Death Case Halwai Dead body Found near police stataion suspicious circumstances
Sagar Halwai Death Case- पुलिस चौकी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला युएव्क का शव (फोटो सोर्स- Patrika)

Halwai Death Case- मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जिले के गोपालगंज में शनिचरी पुलिस चौकी के परिसर के पास बुधवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कृष्णगंज वार्ड निवासी राजू अठ्या के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई का काम करता था। शव पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस के मुताबिक युवक गंभीर मानसिक मतिभ्रम और नशे का आदि था। पुलिस के मुताबिक मृतक राजू पिछले 4-5 दिनों से गंभीर मतिभ्रम (हेलुसिनेशन) से गुजर रहा था। उसे लगातार यह आभास हो रहा था कि कोई उसे मार रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह डर के मारे सड़कों पर बदहवास दौड़ रहा था और इस दौरान ठोकर खाकर गिरने से भी उसे चोटें आई। पुलिस ने बताया कि पटाखों की आवाज और कुत्तों के भौंकने से वह दहशत में आ रहा था।

पुलिस को कॉल कर कहा था- मां को किसी ने मार दी गोली, शराब की थी लत

गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा और शनिचरी चौकी प्रभारी नीरज जैन ने बताया कि युवक को शराब पीने की लत थी। पुलिस को मृतक की मां ने बताया कि पिछले 7-8 दिनों से उसने खाना भी नहीं खाया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे युवक ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी कि उसकी मां को किसी ने गोली मार दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसकी मां सुरक्षित मिलीं और उन्होंने बताया कि राजू कई दिनों से बहकी-बहकी बातें कर रहा है और परिजन उसे डॉक्टर के पास भी ले गए थे।

भाई ने जताया हत्या का शक, शरीर पर मिले निशान

दूसर ओर मृतक के भाई हेमराज का कहना है कि शायद राजू का कुछ लोगो से विवाद हुआ था और उन्होंने मारपीट की थी। शव पर मिले चोटों के निशान को देखते हुए परिजनों ने इसे हत्या का मामला मान रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मौत के असली कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

ब्लेड से खुद के हाथ काटे, बोला-कोई और मारता तो खुद मार ली

इसके बाद मंगलवार रात करीब 12 बजे राजू ने बस स्टैंड के पास खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बयान लिए तो युवक ने बोला कोई उसे मारने वाला था, इससे पहले कोई और उसे मारता, इसलिए खुद को उसने ब्लेड मार लिया। पुलिस ने देर रात उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह बिना बताए निकल गया। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस को शनिचरी चौकी परिसर में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें वह अकेले ही भागता दिख रहा है। माना जा रहा है कि भागते समय वह ठोकर खाकर गिरा और चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों ने थाने में हत्या की आंशका संबंधी किसी प्रकार के बयान नहीं दिए हैं. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएंगी। युवक को नशे की लत थी और कई दिनों से खाना भी नहीं खाया था। मां को गोली मारने की झूठी सूचना भी पुलिस को दी थी।- नीरज जैन, चौकी प्रभारी, शनिचरी

Published on:
02 Jul 2026 03:10 pm