26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sagar / श्रुतधाम बीना में प्राकृत, संस्कृत सहित कई भाषाओं में दो हजार वर्ष पुरानी पांडुलिपियां हैं सुरक्षित, रिसर्च करने आते है स्कॉलर

श्रुतधाम बीना में प्राकृत, संस्कृत सहित कई भाषाओं में दो हजार वर्ष पुरानी पांडुलिपियां हैं सुरक्षित, रिसर्च करने आते है स्कॉलर

बीना में 30 हजार से अधिक पांडुलिपियां हैं संग्रहित, किया जा रहा है डिजिटाइजेशन, संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत ज्ञान भारतम मिशन तहत हो रहा ​डिजिटाजेशन कार्य, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी इन्हें देख पाएंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

sachendra tiwari

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:08 PM IST

At Shrutdham in Bina, manuscripts dating back two thousand years-written in various languages

ताड़पत्र की पांडुलिपि दिखाते हुए ब्रह्मचारी संदीप सरल। फोटो-पत्रिका

बीना. खुरई रोड स्थित अनेकांत ज्ञान मंदिर, श्रुतधाम में दो हजार वर्ष पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, जो ताड़पत्र, ताम्रपत्र, कागज पर हैं। यह पांडुलिपियां कई भाषाओं में हैं और इनपर स्कॉलर रिसर्च करने आते हैं। इन्हें एकत्रित करने और सुरक्षित रखने का कार्य श्रुतधाम के संस्थापक ब्रह्मचारी संदीप सरल ने किया है। वह 35 वर्षों से इस कार्य में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि श्रुतधाम में 30 हजार से अधिक हस्तलिखित प्रतियां हैं, जो प्राकृत, संस्कृत, अपभ्रंश, कन्नड़, तमिल, तेलगु आदि भाषाओं में हैं। 1500 से 2000 वर्ष पुरानी ताड़पत्र की पांडुलिपि भी हैं। इसके अलावा कागज पर सचित्र पांडुलिपि भी हैं, जिन्हें चित्रों के माध्यम से समझा जा सकता है। साथ ही दो सौ वर्ष पूर्व की आमंत्रण पत्रिका भी सुरक्षित है। इन पांडुलिपियों को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में जैन दर्शन की पांडुलिपियां ज्यादा हैं और इसके अलावा आयुर्वेद, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, भूगोल, खगोल से संबंधित और एक श्रीमद्भागवत गीता की प्रतिलिपि भी है। साथ ही अनेकांत ग्रंथ माला भी संचालित होती है, जिसमें 55 ग्रंथ पब्लिश हो चुके हैं। अनेकांत दर्पण पत्रिका रिसर्च पेपर भी 20 वर्षों से पब्लिश हो रहा है, जो देश-विदेश के रिसर्च स्कॉलरों के पास जाता है। साथ ही श्रुतधाम आकर रिसर्च स्कॉलर ग्रंथों पर रिसर्च करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रंथों का संस्कृत और प्राकृत भाषा से हिन्दी में अनुवाद किया जा रहा है।

आचार्य श्री ने कहा था अहो विश्व का आश्चर्य


संग्रहालय में एक छोटी डिब्बी के अंदर ग्रंथ रखा है और ब्रह्मचारी संदीप सरल ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने ग्रंथ को हथैली पर रखकर दस मिनट तक आंख बंद कर चिंतन किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था अहो विश्व का आश्चर्य।

एक हजार पांडुलिपियों का हो चुका है डिजिटाइजेशन


श्रुतधाम में संग्रहीत पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है और करीब 1000 पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। पाडुंलिपि को संरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वतंत्र विभाग स्थापित किया है, जिसे संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत ज्ञान भारतम मिशन नाम दिया है। इसके 35 सेंटर हैं, जिसमें श्रुतधाम प्रथम है और इसके अंतर्गत सभी ग्रंथों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी इन्हें देख पाएंगी।