सागर

बहेरिया क्षेत्र में मिली युवक की 4 दिन पुरानी लाश

बहेरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की 4 दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। शव पर चोटों के निशान नहीं हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Oct 01, 2025
क्राइम (फाइल फोटो)

बहेरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की 4 दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। शव पर चोटों के निशान नहीं हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बहेरिया थाना प्रभारी गजेंद्र जोहरिया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लिधौरा तिराहा के पास गंभीरिया रोड की घाटी पर प्राकृतिक तालाब में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ग्राम कोटवार के साथ मौके पर पहुंची। शव को उठाकर पीएम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 18-20 वर्ष है। शव 4 दिन पुराना लग रहा था। शव पर चोटों के निशान नहीं हैं लेकिन चेहरा नीला पड़ गया था। शव पर कीड़े भी दिख रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Published on:
01 Oct 2025 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर