सागर

प्रेम प्रसंग के चलते गांव के प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से लगाई फांसी, रात से गायब थे दोनों

प्रेम प्रसंग के चलते बहरोल थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी लगा ली। दोनों रात से गायब थे। युवक अनिल पिता खेत सिंह लोधी 18 वर्ष रात में अपने खेत पर फसल की रखवाली करने सोने गया था। सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो […]

2 min read
Mar 19, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते बहरोल थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी लगा ली। दोनों रात से गायब थे। युवक अनिल पिता खेत सिंह लोधी 18 वर्ष रात में अपने खेत पर फसल की रखवाली करने सोने गया था। सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो वह नहीं मिला, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं युवती भी रात करीब दो बजे से घर से गायब थी। दोनों जब नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और तलाश शुरू की। युवक के परिजनों ने सुबह ही लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

खेत से एक किमी दूर गुट्टा पहाड़ी पर लटके मिले शव

दोनों गायब हुए तो पहले तो सभी को भागने का संदेह हुआ। परिवार के सदस्यों ने लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, फोन लगाया तो फोन चालू था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। जिसके बाद परिजनों बहरोल थाने आकर थाना प्रभारी को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से बिचपुरी गांव में मृतक के खेत से लगे हुए जंगल में एक किमी अंदर जाने के बाद गुट्टा पहाड़ी पर दोनों एक ही पेड़ पर एक रस्सी के फांसी के फंदे पर झूलते मिले। बहरोल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। ग्रामीणों को भी दोनों के परिवार में किसी प्रकार के विवाद की सूचना नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शव बरामद हुए हैं

बीचपुरी गांव में जोड़े की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक के परिजनों एक दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक खेत की रखवाली करने गया था, वहीं से लापता हुआ था। जंगल में पहाड़ी पर शव बरामद हुए है, मामले की जांच जारी है।- धर्मेंद्र लोधी, थाना प्रभारी

Published on:
19 Mar 2026 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर