19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर गाइडलाइन: 278 में से 214 लोकेशन में दाम वृद्धि का प्रस्ताव, अगले माह से नए दामों पर होगी रजिस्ट्री

क्षेत्र में जिन जगहों पर रजिस्ट्री ज्यादा हुईं और दाम हैं काम वहां 100 प्रतिशत होगी वृद्धि, शहर के चारों तरफ चल रहा है प्लाटिंग का कार्य जोरों पर, जिससे साल दर साल बढ़ रही है रजिस्ट्री की संख्या

less than 1 minute read
Google source verification
Collector's Guideline: Price hike proposed in 214 out of 278 locations, registration will be done at new rates from next month

कुरवाई रोड पर काटी जा रही कॉलोनी। फोटो-पत्रिका

बीना. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन तैयार कर ली है, जिसमें 278 में 214 लोकेशन के दामों की वृद्धि होना है, जो कुल 16 प्रतिशत है। कुछ लोकेशन ऐसी हैं, जहां पिछले वर्षों में रजिस्ट्री ज्यादा हुईं और दाम कम हैं, तो वहां 100 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है।
जानकारी के अनुसार फुटेरा क्षेत्र में 75 रुपए वर्गफीट दाम हैं, जिसमें 100 प्रतिशत वृद्धि कर 150 रुपए किया जाएंगे, हींगटी रोड पर 50 से 100 रुपए और भिलावली के 500 से 1000 रुपए किए जाएंगे। यहां प्लाटिंग होने से रजिस्ट्री ज्यादा हुईं और दाम भी कम थे। इसके अलावा हिरनछिपा, ढुरुआ, कुरुआ, बेलई, शब्दा पाली, मुडिय़ा नायक, हडक़ल खाती, किर्रावदा, बरदौरा, धनौरा सहित कुल 214 लोकेशन पर भी दामों में 16 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित है। 64 लोकेशन ऐसी हैं, जिनमें वृद्धि नहीं की गई है। जिन क्षेत्रों में दामों में वृद्धि होना है, वहां लोग इसी माह में रजिस्ट्री कराने लगे हैं, जिससे ज्यादा शुल्क न देना पड़े। गौरतलब है कि शहर के चारों तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनी काटी जा रही हैं, जिससे रजिस्ट्री की संख्या साल दर साल बढ़ रही है।

3205 दस्तावेज हुए फरवरी तक तैयार
उप पंजीयक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक 3205 दस्तावेज तैयार हुए हैं, जिसमें 16 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। अभी इस माह भी दस्तावेज तैयार होंगे, जिससे और राजस्व बढ़ेगा। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष में फरवरी तक 3565 दस्तावेज तैयार हुए थे, जिसमें 17 करोड़ राजस्व मिला था।

भेजा गया है प्रस्ताव
कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। दाम बढ़ाने की अनुमति मिलने पर अगले माह से नई दरों पर रजिस्ट्री होगी। जिन लोकेशन में दाम कम हैं और रजिस्ट्री ज्यादा हुई हैं, वहां 100 प्रतिशत दामों में वृद्धि का प्रस्ताव है।
नरेश राजपूत, उप पंजीयक, बीना