19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धारदार हथियार से युवक पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

मकरोनिया थाना क्षेत्र के तहत शिवनगर कॉलोनी में एक युवक के साथ मारपीट और रेडियम कटर से हमला करने की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। शिवनगर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मनीष मिश्रा, जो मणिपुरम् फाइनेंस लिमिटेड में नौकरी […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 19, 2026

मकरोनिया थाना क्षेत्र के तहत शिवनगर कॉलोनी में एक युवक के साथ मारपीट और रेडियम कटर से हमला करने की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। शिवनगर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मनीष मिश्रा, जो मणिपुरम् फाइनेंस लिमिटेड में नौकरी करते हैं, मंगलवार की रात करीब 9.15 बजे बालाजी मंदिर से पैदल घर लौट रहे थे।

वृंदावन गार्डन के पास केला खरीदते समय पुरव्याऊ टोरी के निवासी प्रेम अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार वहां पहुंचे। उन्होंने मनीष को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मनीष ने विरोध जताया तो महेन्द्र अहिरवार ने उन पर लात-घूंसे बरसाए। इसी बीच प्रेम अहिरवार ने जेब से रेडियम कटर निकालकर उनकी दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से पर गहरा वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। हमलावरों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार होने की कोशिश की।

घायल मनीष ने तत्काल अपने भाइयों अश्वनी मिश्रा और नीतेश मिश्रा को फोन किया, जिन्होंने उन्हें मकरोनिया अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। घटनास्थल पर मौजूद कॉलोनी के स्थानीय निवासियों संदीप दुबे, बबली अजवानी, राजेंद्र सिंह परिहार, तरुण, पंकज रजक और पंकज शर्मा ने सजगता दिखाते हुए भागते प्रेम अहिरवार को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेम अहिरवार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि महेन्द्र अहिरवार की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले की जांच जारी है।