सागर

सिमरिया- डोभी रोड पर बड़ा हादसा टला, टायर ब्लास्ट से कार अनियंत्रित

अचानक चलती कार का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार तीन-चार पलटी खाते हुए सड़क किनारे एक पिलर से टकरा गई।

less than 1 minute read
Jan 13, 2026

महाराजपुर से सिमरिया और डोभी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक चलती कार का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार तीन-चार पलटी खाते हुए सड़क किनारे एक पिलर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कार में सवार सभी लोग सीट बेल्ट लगाए हुए थे, और एयरबैग खुल जाने से सभी की जान बच गई। जिससे उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं।

Published on:
13 Jan 2026 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर