
11.25 बजे बोर्ड पर दिख रही 10.25 पर निकल चुकी ट्रेन
बीना. रेलवे स्टेशन के सबसे ज्यादा व्यस्त तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर लगे डिस्प्ले बोर्ड के करीब दो साल से खराब होने के कारण यहां स्थित डिप्टी एसएस कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। क्योंकि बोर्ड पर सही जानकारी न होने के कारण लोग बार-बार ऑफिस में पूछताछ करते हैं, जिससे कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत हो रही है, जबकि यहां पर जो काम होता है वह एकाग्रता वाला होता है।
दरअसल रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर डिप्टी एसएस कार्यालय के सामने डिस्प्ले बोर्ड लगा है, जो चौबीस घंटे स्टेशन पर आने वाली टे्रनों की जानकारी देता है, लेकिन यहां पर जानकारी गलत दी जा रही है, जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति निर्मित होती है। जो बार-बार वहां स्थित डिप्टी एसएस कार्यालय में जाकर पूछताछ करते हैं। कई बार देखने में आया है कि यहां पर कर्मचारी जरूरी काम करते हैं, उसी समय लोग उनसे टे्रनों की जानकारी पूछते हैं, जिससे काम प्रभावित होता है। इसकी शिकायत अधिकारी कई बार उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन उसमें सुधार कार्य नहीं किया गया है जबकि कहने के लिए तो छोटा काम है। बोर्ड के खराब होने के कारण जब डिप्टी एसएस से पूछताछ की जाती है, तो वह सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं। इसी दौरान यदि किसी टे्रन का संचालन गलत कर दिया जाए, तो उससे घटना भी हो सकती है।
सुबह जा चुकी ट्रेन दिखती है रात तक
बोर्ड में इस प्रकार की खराबी है, जो ट्रेन स्टेशन पर आकर जा चुकी हैं वह भी दिखती है। अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 10.25 बजे स्टेशन पर आकर जा चुकी थी, लेकिन दोपहर तक तक टे्रन, बोर्ड पर प्रदर्शित होती रही, जिससे यात्रियों में कन्फ्यूजन पैदा होती है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का भी यही हाल रहता है।
Published on:
06 Feb 2026 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
