सागर

शनिचरी निवासी युवक की हत्या, तिरपाल में लपेटकर 30 किमी दूर एनएच किनारे फेंका शव

शहर के शनिचरी निवासी एक युवक का शव करीब 30 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित मेहर गांव के पास धसान नदी के किनारे पड़ा मिला। तिरपाल में लिपटे शव को देखकर लोगों

less than 1 minute read
Mar 17, 2025

- मोबाइल से हुई शव की शिनाख्त

सागर. शहर के शनिचरी निवासी एक युवक का शव करीब 30 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित मेहर गांव के पास धसान नदी के किनारे पड़ा मिला। तिरपाल में लिपटे शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बांदरी थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और एफएसएल की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए। आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या की और इसके उसके शव को तिरपाल में लपेटकर नदी किनारे फेक दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का लहुलुहान शव एनएच-44 पर मेहर गांव के पास धंसान नदी के किराने तिरपाल में लिपटा पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पास में ही एक मोबाइल पड़ा मिला, जिससे मृतक की पहचान गोपालगंज थाना के शनिचरी निवासी 30 वर्षीय देवा पुत्र दिलीप बाल्मीकी के रूप में हुई।

- शनिवार शाम घर से निकला था युवक

बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि युवक शनिवार की शाम घर से निकला था। पता चला है कि कई बार वह रात में घर नहीं जाता था, जिसके चलते परिजनों ने भी उसके घर न लौटने पर ध्यान नहीं दिया। आरोपियों का पता लगाने रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, वहीं मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली जाएगी, जिससे यह पता चल सके कि उसकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर