सागर

एटीएम बूथ भगवान भरोसे, अंदर बैठ रहे मवेशी, लोग नहीं जा पाते रुपए निकालने

सुरक्षा गार्ड नहीं किए गए हैं नियुक्त, रात के समय लोग होते हैं परेशान

less than 1 minute read
Nov 29, 2024
एटीएम बूथ में बैठा सांड

बीना. शहर में सरकारी और निजी बैंकों के एटीएम लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं, लेकिन कई एटीएम भगवान भरोसे ही हैं। अंदर मवेशी जाकर बैठते हैं, जिससे लोग रुपए निकालने नहीं पहुंच पाते हैं। क्योंकि यहां सुरक्षा गार्ड नियुक्त नहीं हैं।
बैंक ग्राहक को जो भी सुविधाएं देते हैं, उसके बदले शुल्क ली जाती है और इसके बाद भी ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। शहर के कई एटीएम बूथ ऐसे हैं, जहां दरवाजें नहीं लगते हैं, एसी बंद हैं और मवेशी अंदर जाकर बैठकर गंदगी फैलाते हैं, जिससे लोग रुपए निकालने अंदर नहीं जा पाते हैं। यदि कोई अंदर जाता है, तो यह मवेशी मारने दौड़ते हैं। साथ ही यह बूथ को क्षति भी पहुंचा देते हैं। इसके बाद भी यहां बैंक प्रबंधन सुरक्षा गार्ड नियुक्त नहीं कर रहे हैं और न ही दरवाजों को सही कराया जा रहा है। कई बार लोग इसकी शिकायत अधिकारियों से करते हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता है। जिन एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड रहते हैं, वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त रहती हैं।

रात के समय बना रहता है डर
सुरक्षा गार्ड न होने के कारण रात के समय रुपए निकालने के लिए, जो लोग जाते हैं उन्हें डर बना रहता है। पूर्व में अलग-अलग एटीएम मशीनों से रुपए चोरी करने के प्रयास भी हो चुके हैं, लेकिन फिर भी सुधार नहीं हो रहा है। पुलिस भी आए दिन पत्र जारी कर सुरक्षा गार्ड रखने निर्देश देती हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता है।

Published on:
29 Nov 2024 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर