सागर

गुजराती बाजार में कटर से हमला, भीड़ ने बदमाश की की पिटाई

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराती बाजार में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शिमला होटल के सामने एक युवक ने दूसरे युवक पर कटर से हमला कर दिया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हमले में कटर पीठ पर लगा, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से […]

less than 1 minute read
Feb 27, 2026

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराती बाजार में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शिमला होटल के सामने एक युवक ने दूसरे युवक पर कटर से हमला कर दिया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हमले में कटर पीठ पर लगा, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर युवक मौके से भागने लगा, लेकिन आसपास की भीड़ और घायल के साथियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। बीच बाजार में ही लोगों ने कटरबाज की जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। विवाद का सटीक कारण अभी अज्ञात है। पुलिस जांच कर रही है।

Published on:
27 Feb 2026 05:09 pm
Also Read
View All