14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल के लड़के ने छत्तीसगढ़ की युवती का किया दैहिक शोषण, सागर में एफआइआर दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती का ढोंग रचकर शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की एक युवती से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप में भोपाल निवासी युवक अनिल सिंह राजपूत के खिलाफ सागर के कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सागर के पुलिस टीम भोपाल […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 14, 2026

rape: फाइल फोटो पत्रिका

rape: फाइल फोटो पत्रिका

सोशल मीडिया पर दोस्ती का ढोंग रचकर शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की एक युवती से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप में भोपाल निवासी युवक अनिल सिंह राजपूत के खिलाफ सागर के कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सागर के पुलिस टीम भोपाल के लिए रवाना होगी।

पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। छत्तीसगढ़ की 26 वर्षीय युवती ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पहले जब वह प्राइवेट नौकरी करती थी, तब 2022 में सोशल मीडिया उसकी भोपाल निवासी अनिल सिंह राजपूत से दोस्ती हुई। दोनों ने फोन नंबर शेयर किए और नियमित रूप से बातचीत व मैसेजिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद अनिल ने युवती को पसंद करने और उसके साथ जीवन बिताने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने परिवार से चर्चा करने की बात कही और कहा कि अगर माता-पिता तैयार हो गए तो कोर्ट मैरिज कर लेंगे। इसके बाद दोनों की बातचीत और घनिष्ठ होती गई।

जल्द शादी का भरोसा देकर कैंट के होटल में एकसाथ ठहरे

अनिल ने फोन पर आमने-सामने मिलने का सुझाव दिया। युवती उसके विश्वास में आ गई और सागर के कैंट क्षेत्र स्थित होटल में उससे मिलने पहुंची। दोनों ने एक कमरा लिया और होटल रजिस्टर में अपना आधार कार्ड जमा कराया। कमरे में अनिल ने फिर शादी का वादा दोहराया और कहा कि जल्द शादी का भरोसा दिया। पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन फोन पर संपर्क जारी रहा।

शादी की बात पर टालमटोल भोपाल बुलाकर किया शोषण

युवती बार-बार शादी की बात करती, पर अनिल टालता रहता। अनिल ने भोपाल के होटल में फिर बुलाया और वहां भी शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद अचानक अनिल ने बिना किसी सूचना के सभी संपर्क बंद कर दिए और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर लिया। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी ने कहीं और शादी कर ली है। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने अनिल सिंह राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी और बलात्कार की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।