
Groom Sets Out to Distribute Wedding Cards Crushed by Trailer (Patrika.com)
MP news: मध्य प्रदेश के बीना में दो घरों में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। कार्ड बाटने निकले दूल्हे के जिन हाथों में शादी के कार्ड थे, वह शादी की खुशी थी, लेकिन वह खुशियां पल भर ही सड़क हादसे ने छिन ली। परिवार में खुशी की जगह मातम पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों घरों में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान रवि राजपूत के रूप में हुई है। वह अपने मामा के बेटे साथ कार्ड बाटने बाइक से निकला था।
मिली जानकारी के अनुसार, रवि पिता मोहनलाल राजपूत उत्तर प्रदेश के मानपुर के बबीना का रहने वाला था। रवि की शादी 29 अप्रेल को थी और घर में खुशियों का माहौल था। वह अपने मामा के लड़के अनिल पिता गोदन राजपूत (23) निवासी स्वामी बरोदा, जखौरा (उत्तर प्रदेश) के साथ बाइक से बबीना से बीना में रिश्तेदारों को शादी का कार्ड देने आया था।
शाम करीब पांच बजे मालासुनेटी गांव के पास से गुजरते समय ट्रॉला क्रमांक एमपी 15 जेडएन 7705 (MP 15 ZN 7705) के चालक ने तेज रफ्तार ट्राला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्राला के ड्राइवर की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसके साथ मौजूद अनिल को भी गंभीर चोटें आई।
मौके पर मौजूद लोगों की हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर खिमलासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने डायल 112 को भी मामले की जानकारी दी, जिसमें ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक विक्रम प्रताप व पायलट पुष्पेन्द्र ने तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को उठाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया। वहीं, रवि को भी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिल का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
रवि की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में बारात की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई है। खिमलासा पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
13 Apr 2026 09:18 pm
Published on:
13 Apr 2026 09:18 pm
