
MFI train derailed Rail Traffic Halted (Patrika.com)
(रिपोर्ट- वीरेंद्र जोशी, ब्यावरा)
MP Railway News: मध्य प्रदेश के ब्यावरा में स्टेशन सिदूरिया आउटर की तरफ चल रहे ट्रैक पर गिट्टी की मिट्टी की सफाई करने के काम के दौरान सोमवार शाम को हादसा हो गया। ट्रैक की मिट्टी की सफाई कर नई गिट्टी भर रही मल्टी प्रोपॉस टैंपिंग मशीन (एमएफआई) यानी रेलवे की स्व चलित ट्रैक टैंपिंग मशीन 'ट्रेन' के दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए। चमारी गांव की पुलिया के पास शाम 4 बजे हुए इस हादसे के बाद विजयपुर- मक्सी रेलवे ट्रैक पूरी तरह से ठप हो गया।
इससे मक्सी- विजयपुर ट्रैक पर ब्यावरा आउटर (जंगल) से लेकर सारंगपुर स्टेशनों तक एक के बाद एक करके चार सवारी ट्रेन करीब 5 घंटे फंसी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीइएन अमर सिंह दांगी समेत रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मशीन को हाइड्रोलिक जैकों की मदद से उठाकर और बड़ी- बड़ी क्रेन मशीनों की मदद से वापस पटरी पर चढ़ाया गया, तब कहीं जाकर साढ़े 4 घंटे बाद रात 8.30 बजे ट्रैक पर यातायात बहाल हो गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक पर बिछी पुरानी गिट्टी हटाने का काम कर रही मशीन मेन लाइन का काम पूरा कर पायलट उसे लूप लाइन पर ले रहा था, तभी स्टेशन से महज 150 मीटर आगे सिंदूरिया आउटर के पास अचानक से से मशीन नीचे उतर गई। हादसे की वजह पायलट के बगैर गिट्टी भरे ट्रैक पर से मशीन को निकालने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। हालांकि मौके पर मौजूद एडीइएन दांगी ने डीआरएम से संपर्क करने की बात कहते हुए मीडिया से कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
जिस वक्त हादसा हुआ गुना की तरफ से आ रही मालगाड़ी सिंदूरिया आउटर पर खड़ी थी। वहीं नागदा से बीना की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ब्यावरा के पचोर आउटर से इंटर हो रही थी। हादसे की वजह से उक्त दोनों को वहीं पर रोक दिया गया। इससे यह करीब 4.30 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। वहीं मक्सी की तरफ से आ रही दौंड़- ग्वालियर वीकली सुपर फास्ट एक्सप्रेस को पचोर, इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस को पड़ाना मऊ और ओखा- गोरखपुर एक्सप्रेस को सारंगपुर स्टेशन पर रोककर रखना पड़ा। हादसे की वजह से यह गाडिय़ां अलग- अलग स्टेशनों पर तीन से लेकर चार घंटे तक खड़ी रही।
एमएफआई मशीन से ट्रैक के पैरामीटर गड़बड़ होने से हादसा हुआ था। हमारी इंजीनियरिंग की टीम ने लगातार काम करके जैक व क्रेन की मदद से मशीन को वापस ट्रैक पर चढ़वा कर यातायात बहाल करा दिया है। - पंकज त्यागी, डीआरएम रेल मंडल भोपाल (MP Railway News)
Updated on:
13 Apr 2026 09:37 pm
Published on:
13 Apr 2026 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
