सागर

पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी समेत 17 कांग्रेसियों पर बलवा व रास्ता रोकने का मामला दर्ज

– 5 अक्टूबर को युवक कांग्रेस ने बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में मकरोनिया क्षेत्र में निकाला था मशाल जुलूस सागर. मकरोनिया क्षेत्र में किए गए प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 5 अक्टूबर को युवक कांग्रेस ने जिले व प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में मशाल जुलूस […]

2 min read
Oct 08, 2024

- 5 अक्टूबर को युवक कांग्रेस ने बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में मकरोनिया क्षेत्र में निकाला था मशाल जुलूस

सागर. मकरोनिया क्षेत्र में किए गए प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 5 अक्टूबर को युवक कांग्रेस ने जिले व प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला था। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल थे और मशाल जुलूस रजाखेड़ी से मकरोनिया चौराहे तक निकाला जा रहा था, तभी पुलिस ने रास्ते में जुलूस को रोका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई, जिसके कारण मार्ग पर लंबा यातायात जाम हो गया। इसके बाद मकरोनिया चौराहे पर भी कांग्रेसियों द्वारा यातायात बाधित किए जाने के आरोप हैं। इसी मामले में सोमवार को मकरोनिया पुलिस ने बंडा विस के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी के साथ 17 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बलवा व रास्ता रोकने का प्रकरण दर्ज किया है।

इन पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के मुताबिक फरियादी छत्रपाल सिंह जाट की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि जब मैं मार्ग से निकल रहा था तो 10-15 लोगों ने मेरा रास्ता रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, जितेन्द्र चौधरी, राजा बुन्देला, असरफ खान, देवेन्द्र कुर्मी, सुरेन्द्र चौबे, अभिषेक गौर, सिन्टू कटारे, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, अरवाज अली, संजय रोहिदास, निखिल चौकसे, नीलेश अहिरवार, हेमंत लारिया, अजय, रोहित मंडले, रिचा सिंह समेत अन्य शामिल हैं।

हमने प्रदर्शन सूचना दी थी

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को हमने 5 अक्टूबर को निकाले गए मशाल जुलूस की सूचना दी थी। हमारे पास इसके साक्ष्य भी हैं। कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है, जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Published on:
08 Oct 2024 07:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर