सागर

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3109 रुपए पर पहुंचे, शादी में खाने के बजट मेंं 10 प्रतिशत अतिरिक्त भार पड़ेगा, रेस्टोरेंट जाना भी महंगा होना तय

Commercial cylinder prices have reached ₹3,109, adding 10% to wedding food budgets, and restaurant visits are also set to become more expensive.

2 min read
May 02, 2026
Commercial LPG Cylinders (Photo Source - Patrika)

कमर्शियल सिलेंडर शुक्रवार से बढ़े हुए रेट में मिलना शुरू हो गया है। दाम उस समय बढ़े जब होटल, रेस्टोरेंट-ढाबों को जरूरत की 50 प्रतिशत गैस ही मिल रही है। मई से जुलाई तक शहर में 1 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं, ऐसे में आम लोगों की मुश्किलें बढऩा तय है। शुक्रवार से 2116 रुपए में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर 3109 रुपए पर पहुंच गया। शहर के कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेष मोनी केसरवानी ने बताया कि पहली बार 33 फीसदी एक दाम बढ़ाए गए हैं। पहले 60 रुपए, फिर 195 रुपए और अब 993 रुपए तक रेट बढ़े हैं। होटल और कैटर्स में 10 प्रतिशत तक कॉस्टिंग का फर्क पड़ेगा। 500 लोगों के 5 लाख रुपए के खाने का बजट अब 45 से 50 हजार रुपए तक बढ़ेगा।

बाहर खाना फिर होगा महंगा

गैस कंपनियों ने इस बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे हैं जिससे मध्यम वर्ग को आंशिक राहत मिली है, हालांकि कमर्शियल सिलेंडर की दरों में हुए इजाफे का आम आदमी पर भी सीधा असर पडऩा तय है। रेस्टोरेंट, होटलों में खाने- पीने की चीजों की कीमतें एक महीने में दूसरी बार बढऩा तय है। इससे पहले गैस की किल्लत में पहले ही दाम बढ़ाए जा चुके थे।

मात्रा घटा रहे होटल संचालक

कैटरिंग एसोसिएशन के संरक्षण परषोत्तम नेमा ने बताया कि बढ़ते हुए दाम से मुसीबत बढ़ गई। सिलेंडर की सप्लाई अभी 100 फीसदी भी नहीं हो रही है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम उपभोक्ताओं पर सीधा असर डालते हैं, इससे ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है। अब होटल संचालकों ने इसका हल निकालने के लिए खाना परोसने वाले बर्तन छोटे कर दिए हैं। दाल-सब्जी आदि की मात्रा पहले के मुताबिक घटाई जा रही है।

100 फीसदी नहीं हो रही सप्लाई

शहर में हर माह 5 हजार से ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई होती है। अप्रेल में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई फिर से शुरू की गई, लेकिन 100 फीसदी नहीं हो रही है। बढ़े हुए दामों के साथ शुक्रवार को सिलेंडर की बिक्री की गई है।

विनीत सिंघई, गैस एजेंसी संचालक

Published on:
02 May 2026 05:13 pm
Also Read
View All