सागर

सतगुरु माता दादी कौशल्या देवी की याद में पाठ साहब का समापन

दरबार साहब के प्रमुख सेवादारी लख्मीचंद मनवाणी ने पाठ साहिब का वाचन, आरती व अरदास की।

less than 1 minute read
Aug 22, 2025
sagar

सिंधी पंचायत गुरुद्वारा ट्रस्ट की महंत सतगुरु माता दादी कौशल्या देवी 10 अगस्त को ब्रह्मलीन हो गई थी। जिनकी याद में गुरुवार को राम दरबार गुरुद्वारा साहिब मेें पाठ साहब का समापन हुआ। दरबार साहब के प्रमुख सेवादारी लख्मीचंद मनवाणी ने पाठ साहिब का वाचन, आरती व अरदास की। झूलेलाल मंदिर धर्मशाला में लंगर प्रसादी हुई। सचिव संगतानी ने बताया कि इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष मोहनलाल सौम्या, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार धामेचा, निरंकारी मंडल प्रमुख नारायण दास निरंकारी, कैलाश हासानी व जेताराम नागवानी आदि मौजूद रहे।

Published on:
22 Aug 2025 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर