सागर

किशोरदास देवजू महाराज की कथा बिहारीजी मंदिर में शनिवार से

शनिवार से 23 अक्टूबर बुधवार तक स्वामी किशोर दास देव महाराज की कथा बड़ा बाजार स्थित बिहारीजी मंदिर में होगी। गुरुवार को होटल रामसरोज पैलेस में आयोजन की तैयारीयों को लेकर शिष्य मंडल की बैठक आयोजित की गई।

less than 1 minute read
Oct 18, 2024
 किशोर दास महाराज

आज होगी किशोर दास महाराज की अगवानी

सागर. शनिवार से 23 अक्टूबर बुधवार तक स्वामी किशोर दास देव महाराज की कथा बड़ा बाजार स्थित बिहारीजी मंदिर में होगी। गुरुवार को होटल रामसरोज पैलेस में आयोजन की तैयारीयों को लेकर शिष्य मंडल की बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि गुरुदेव किशोर देवजू महाराज की अगवानी शुक्रवार को होगी।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि स्वामी किशोरदास देवजू महाराज सागर पधार रहे हैं, जिनकी आगवानी सागर शिष्य मंडल करेगा। शनिवार से होने वाली कथा में शहरवासियों के लिए भक्ति का रस बरसेगा।
शिष्य मंडल के अमित मिश्रा ने बताया कि पूज्य गुरुदेव की वाणी में साक्षात सरस्वती विराजमान हैं, शहरवासियों से भक्ति रस कथा में शामिल होने का आग्रह है।
शिष्य मंडल की बैठक में प्रभात मिश्रा, भरत नेमा, मोहनेश इंदुराख्या, दीपक कोष्टी, विनय मिश्रा, केके दुबे, आदित्य पांडे, अंकुर नायक, शिवम दुबे, एकांश राय, अमित बिट्टू सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Published on:
18 Oct 2024 05:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर