सागर

ओवरब्रिज में तकनीकी खामी के चलते बड़े वाहन मोड़ने में हो रही परेशानी

अधिकारियों ने निर्माण के समय नहीं दिया ध्यान, जीरो पाइंट पर संकरा रोड होने से बन रही समस्या
2 min read
Dec 14, 2025
Due to technical fault in the overbridge, there is difficulty in turning big vehicles.
ट्रक मोड़ते समय लगा जाम

बीना. बीना-सागर नेशनल हाइवे पर खुरई रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण ढाई वर्ष पहले किया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। सर्विस रोड से वाहन मोड़कर ब्रिज पर आने और सर्विस रोड पर जाते समय बड़े वाहन फंस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती है।
सर्वोदय चौराहा तरफ ब्रिज के जीरों पॉइंट पर जगह कम होने से भारी वाहनों को मोड़ने में परेशानी होती है। ब्रिज के बाजू से कृषि उपज मंडी है और कई अन्य व्यावसाय भी संचालित हो रहे हैं, जिससे भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ब्रिज से उतरकर सर्विस रोड पर जब भारी वाहन मोड़ते हैं, तो एक बार में वाहन नहीं मुड़ पाता है। कई बार वाहन आगे-पीछे करने के बाद ही सर्विस रोड पर पहुंच पाता है, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसी तरह सर्विस रोड से ब्रिज पर आते समय भी यही परेशानी होती है, जिससे दिन में कई बार जाम लगता है। ब्रिज के दूसरी ओर भी यही स्थिति हैं और यहां कार मोडऩे में भी परेशानी होती है। ब्रिज निर्माण के समय अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे अब लोगों को परेशानी हो रही है। ब्रिज के जीरो पॉइंटों पर चौड़ी जगह होनी थी, जो बहुत संकरी है। जबकि इसी रोड पर सिविल अस्पताल हैं और कई बार जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती है।

बाइपास रोड पर भी यही स्थिति
गांधी चौराहा से रेलवे बाइपास को जोडऩे वाले ओवरब्रिज में भी यही स्थिति है। यहां ब्रिज से मुडऩे के बाद सर्विस रोड पर जाते समय वाहन फंस जाते हैं। वाहन चालकों को यहां आगे तरफ जाकर वाहन मो पड़ते हैं। गांधी चौराहा पर डिवाइडर का हिस्सा बीच में आने से परेशानी हो रही है। हालांकि यह हिस्सा जल्द ही तोडऩे की बात नगर पालिका कर रही है।

Updated on:
14 Dec 2025 12:29 pm
Published on:
14 Dec 2025 12:29 pm