23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीना में ब्लैकमेलिंग कर लग्जरी लाइफ जीने कुत्ता पाला और 8 हजार की चप्पल पहनी, पुलिस ​घर से एसी, गेट, महंगे सामान निकाल लाई

बीना में नाबालिग से ऐंठे लाखों रुपए और सोने के आभूषण, मुख्य आरोपी को लिया पांच दिन की रिमांड पर, एक सहयोगी को भेजा जेल, और भी हो सकते हैं सहयोगी, पूछताछ में होगा खुलासा
2 min read
Google source verification
In Bina, a man lived a luxurious life complete with a pet dog and expensive footwear funded by blackmail; the police seized items such as an AC unit, a gate, and other costly goods from his home.

घर का गेट निकालती हुई पुलिस। फोटो-पत्रिका

बीना. एक नाबालिग को जाल में फंसाया, फिर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठकर लग्जरी लाइफ जीने लगा। घर में नस्ली कुत्ता पालकर रौब झाड़ता, आठ हजार की ब्रांडेड चप्पल पहनता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और ऐंठी गई रकम जब्त करने पहुंच गई। एयरकंडीशन, फ्रीज, टीवी के साथ आरोपी के घर के गेट तक निकाले गए।

बीना पुलिस शनिवार की दोपहर को अरोपी आयुष मैना (20) के शिवाजी वार्ड के घर पहुंची। थाना प्रभारी अनूप यादव अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। बाकायदा लोडिंग वाहन और मजदूर लेकर पहुंची थी। लोडिंग के साथ पुलिस को देखकर लोग भी अचरज में पड़ गए। यहां कार्रवाई देखने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस ने ब्लैकमेलर ने जो भी महंगा सामान घर में जुटाया था, उसे निकालना शुरू किया।

घर का सामान उठाती पुलिस को देखने आसपास जुटी भीड़

पिछले कुछ महीनों से युवक की लग्जरी लाइफ देखकर आसपास के लोग भी हैरान थे। अचानक वाहनों की खरीदी सहित महंगे सामानों की खरीदी की जा रही थी। आरोपी ने करीब चालीस तौला सोना और आठ से दस लाख रुपए नकद ऐंठ लिए थे। एक करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली होने की संभावना है। आरोपी के सहयोगी मोनू को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलने से बचती रही।

घर से सामान और बाहर लगा गेट काटकर निकाला


पुलिस यहां से एसी, म्यूजिक सिस्टम, डबल बेड, एलईडी टीवी, कुर्सी, कूलर, बुलेट बाइक, सेकंड हैंड कार सहित गृहस्थी का अन्य सामान ले गई। यहां तक कि घर के बाहर लगा लोहे का मेन गेट भी काटकर जब्त कर लिया। पुलिस की मानें तो यह सामान चोरी और ब्लैकमेलिंग से जुटाया गया था। आरोपी ब्लैकमेलिंग कब से कर रहा था, इसका खुलासा पुलिस जल्द करेगी।

और भी हो सकते हैं सहयोगी


जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी सहयोगी हो सकते हैं। पांच दिन की पुलिस रिमांड में यह खुलासा हो सकता है। आरोपी पुलिस को गुमराह भी कर रहा है।

अभी जांच की जा रही है


चोरी और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी को रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर सामान बरामद किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
अनूप यादव, थाना प्रभारी, बीना