20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीना में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य: नए पॉइंट, नई पटरियों और ईआई सिस्टम से बदलेगा यार्ड का स्वरूप

प्री-टू-प्री इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर असर, कई ट्रेनें निर्धारित समय से हुईं लेट, आने वाले दिनों में सभी ट्रेनें होंगी प्रभावित, यात्रियों को होगी परेशानी
2 min read
Google source verification
Yard Remodeling Work at Bina: New points, new tracks, and the EI system will transform the yard's layout.

रेलवे ट्रैक पर कार्य करते हुए कर्मचारी। फोटो-पत्रिका

बीना. रेलवे स्टेशन के यार्ड में प्री-टू-प्री इंटरलॉकिंग कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत यार्ड में कई तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगा। नए पॉइंट लगाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से ट्रेनें एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर जा सकेंगी। इन पॉइंट को लॉक किया जा रहा है और बाद में इन्हें इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
यार्ड में पीक्यूआरएस साइडिंग और टीआरडी साइडिंग का निर्माण भी किया जा रहा है। इन साइडिंग में रेलवे की मशीनों को रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन मशीनों को तत्काल संबंधित घटनास्थल तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे रखरखाव और आपातकालीन कार्यों में समय की बचत होगी। इंजीनियरिंग साइड का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसे नए पॉइंट से जोड़ा जा रहा है। वहीं, ईआई सब केबिन से पूरे सिस्टम को जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद यार्ड में ट्रेनों के मार्ग निर्धारित और पॉइंट संचालन को अधिक सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा।

बदली जा रही पुरानी पटरी


यार्ड में पुरानी और कमजोर पटरियों को हटाकर नई पटरियां डाली जा रही हैं, इससे ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ओएचई लाइन के बीच स्थित खंभों को हटाकर वहां बूम इरेक्शन लांच किए जा रहे हैं। यह कार्य भी यार्ड के आधुनिकीकरण का हिस्सा है।

डाले जा रहे नए पॉइंट


यार्ड रिमॉडलिंग में प्री टू प्री इंटरलॉकिंग के तहत कुल 61 नए पॉइंट डाले जाने हैं, जिनमें से भी तक छ: पॉइंट डाले जा चुके हैं। हर एक पॉइंट को डालने में कम से कम चार से पांच घंटे का समय लगता है, इसके लिए बुधवार को दोपहर 12.10 से 2.40 बजे तक डाउन गुड्स यार्ड लाइन पर ब्लॉक लिया गया।

तीन, चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर दोनों तरफ से आ सकेंगी ट्रेनें


अभी तक तीन, चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर केवल एक ही तरफ से ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन अब जल्द ही इनपर दोनों तरफ से ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था होगी। अभी चार नंबर प्लेटफॉर्म पर झांसी एंड पर कोच स्पेयर साइडिंग थी, जिसे डिस्मेंटल किया जा रहा है। इसके हटाए जाने के बाद दोनों ओर से ट्रेन को लिया जा सकेगा। साथ ही यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद चार व पांच नंबर से एक साथ गुना व झांसी की ओर ट्रेनों का चलाया जा सकेगा। वहीं, सागर से व गुना से आने वाली ट्रेनों को भी चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर लिया जा सकेगा।